वायरल न्यूज़

Video: जयमाला देखने के लिए छत पर खड़ी थी महिलाएं, तभी अचानक गिर गया छज्जा और फिर दूल्हा-दुल्हन भी कांप गए

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 26, 2023, 12:41 PM IST

Viral Video: गया जिले के इमामगंज प्रखंड की सिद्धूपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले मंझियाव गांव में 21 मई को बारात आई थी। इस दौरान जयमाला का रस्म चल रहा था। तभी पास की एक छत पर खड़े होकर दर्जनों महिलाएं और बच्चे जयमाला का कार्यक्रम देख रहे थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • जयमाला के दौरान हुआ बड़ा हादसा
  • छत पर खड़े होकर जयमाला देख रही थी महिलाएं
  • अचानक गिरा छत का छज्जा और घायल हुए लोग

Viral Video: बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। गया में जयमाला के दौरान एक मकान के छत का छज्जा गिर गया। रूह कंपाने वाली बात यह है कि इस छज्जे पर दर्जनों महिलाएं और बच्चे खड़े होकर जयमाला का कार्यक्रम देख रहे थे। छत का छज्जा गिरने से कई महिलाएं और बच्चे बुरी तरह से घायल हो गए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों की रूह कांप गई है। इस दुर्धटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

छज्जा गिरने से घायल हो गए कई लोग

रिपोर्ट के अनुसार, गया जिले के इमामगंज प्रखंड की सिद्धूपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले मंझियाव गांव के रहने वाले नंदू यादव के घर 21 मई को बारात आई थी। इस दौरान जयमाला का रस्म चल रहा था। इसी बीच मोहल्ले की रहने वाली महिलाएं और बच्चे जयमाला की रस्म देखने के लिए स्टेज के बगल के एक मकान के छत पर जाकर खड़े हो गए। दर्जनों महिलाएं और बच्चे छत पर खड़े होकर जयमाला का आनंद ले रहे थे तभी अचानक छत का छज्जा गिर गया। इसके बाद छत पर खड़ी महिलाएं और बच्चे सीधे नीचे आ गिरे।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article