वायरल न्यूज़

भाई ये बिहार है, कुछ भी हो सकता है! ऐसे साइकिल तो कभी आपने भी नहीं चलाई होगी, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स साइकिल की सीट छोड़कर पांच स्टैंड ऊपर बैठकर साइकिल चला रहा है। यह असाधारण जुगाड़ देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। वीडियो देखते ही लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो गए।

Image

भाई ये बिहार है, कुछ भी हो सकता है!(Instagram/jay_____bihar_ )

हमारे इंडिया में जब कोई काम जुगाड़ से करने की बात होती है तो यूपी और बिहार वाले इसमें कहां पीछे रहते हैं। सोशल मीडिया पर जुगाड़ से संबंधित कई तरह की वीडियो जो वायरल होती है वह तो हम सभी देखते ही हैं। इस समय ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स साइकिल की मैन सीट छोड़ पांच स्टैंड ऊपर बैठकर साइकिल चलाता हुआ दिखाई दे रहा है।

'जय बिहार, जय बिहारी'

इस वीडियो को जिसने भी देखा पहले तो यकीन नहीं हुआ और जब यकीन हुआ तो बस लोटपोट हो गया। शख्स के दिमाग को देख आप भी इसके फैन हो जाएंगे। साइकिल को इतनी ऊंचाई पर चढ़कर चलाने का जो जुगाड़ ये लगाता है, ऐसा शायद ही आपने इससे पहले देखा हो। साइकिल के बहुत ऊपर दूसरी साइकिल लगाना कोई आसान काम नहीं है। इस वीडियो पर लिखा हुआ है 'भाई यह बिहार है, यहां कुछ भी हो सकता है। जय बिहार, जय बिहारी'

इंटरनेट पर यूजर्स का रिएक्शन

वहीं पर इस वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने इसे लाइक और शेयर भी किया है। वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। जिनमें से एक ने लिखा: "ये बिहार है ,असंभव को संभव करता है", दूसरे ने लिखा: "यह बिहार है कुछ भी कर सकता है", तीसरे ने लिखते हुए पूछा कि "भाई नीचे कैसे आओगे"

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article