बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की सभा में अचानक से एक शराबी घुस आया और उन्हें प्रणाम करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें शराबी जायसवाल के मंच पर दिख रहा है।
दरअसल बिहार के बेतिया में बीजेपी का कार्यक्रम था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल सहित कई बीजेपी के बड़े नेता यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम को संजय जायसवाल संबोधित कर रहे थे, तभी एक शराबी मंच पर चढ़ आया।
घटना 30 सितंबर की है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराबी मंच पर चढ़ने के बाद जायसवाल के पैर छूने लगता है और उन्हें प्लास्टिक का एक टुकड़ा भी सौंपने की कोशिश करता है। इसके बाद संजय जायसवाल ने उसे मंच से उतारने के लिए एक कार्यकर्ताओं की ओर इशारा किया। जिसके बाद एक कार्यकर्ता आकर शराबी को मंच से हटाता है।
इस घटना के बाद संजय जायसवाल हंसने लगे और नीतीश सरकार पर जमकर तंज कसने लगे। उन्होंने कहा कि हम इसीलिए कहते हैं कि बिहार में शराबबंदी फेल है। संजय जायसवाल और कई बीजेपी के नेता यहां मोदी@20 किताब का विमोचन करने के लिए पहुंचे थे।
बता दें कि संजय जायसवाल कुछ समय पहले तक नीतीश सरकार के ही साथ थे। तब बिहार में एनडीए की सरकार थी। हालांकि उस समय भी संजय जायसवाल शराबबंदी के खिलाफ बोलते रहते थे, हालांकि बीजेपी के साथ रहने के बाद भी नीतीश कुमार ने ये कानून वापस नहीं लिया था। इस कानून को लेकर नीतीश कुमार की आलोचना होती रहती है।
