वायरल न्यूज़

Video: उंगली पर नाचती फुटबॉल, युवक का टैलेंट देख लोग बोले- बंदा अगर स्टेडियम पहुंचा तो मचा देगा धमाल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बैठा एक युवक का फुटबॉल स्किल्स दिखाते वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को अपनी उंगली पर फुटबॉल घुमाते देखा जा सकता है।

Image

शख्स ने दिखाया कमाल का फुटबॉल स्किल (Instagram/@fitwithyogee_)

आजकल सोशल मीडिया पर कब कौन वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता। इसी बीच एक ऐसा वीडियो (Video) तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रेलवे स्टेशन पर अपने शानदार फुटबॉल स्किल्स दिखाता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और उसकी खूब तारीफ भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो भिलाई रेलवे स्टेशन का है। वीडियो में एक युवक प्लेटफॉर्म पर खड़ा दिखाई देता है, जो ट्रेन का इंतजार कर रहा होता है। लेकिन इंतजार करते-करते वह कुछ ऐसा करता है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लेता है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

स्टेशन पर दिखा सुपर टैलेंट

वायरल वीडियो (Viral Video) में साफ देखा जा सकता है कि युवक फुटबॉल को अपनी उंगली पर बैलेंस करके घुमा रहा है। कभी वह गेंद को हवा में उछालता है, तो कभी उसे बेहद शानदार तरीके से कंट्रोल करता है। उसकी हर मूवमेंट इतनी सटीक होती है कि देखने वाले दंग रह जाते हैं। आसपास मौजूद लोग भी उसकी इस कला को देखकर हैरान रह जाते हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @fitwithyogee_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, “Today I saw real talent at Bhilai Railway Station.” वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है।

वीडियो देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, “Right talent, wrong platform.” यानी कि सही टैलेंट, लेकिन गलत जगह। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, “Skilled India.” कुछ लोगों का मानना है कि इस युवक को अगर सही मंच मिले, तो वह बड़ी पहचान बना सकता है। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि हर इंसान के अंदर कोई न कोई खासियत जरूर होती है। बस जरूरत है उसे पहचानने और सही दिशा देने की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article