वायरल न्यूज़

“AI नहीं होता तो मेरी नौकरी भी नहीं होती...” जॉब पर खतरे की बढ़ती आशंका के बीच टेकी महिला का यह Video हुआ वायरल

क्या AI सच में नौकरियां खत्म कर रहा है या उन्हें बचा रहा है? वायरल वीडियो में इस टेकी महिला ने AI को लेकर जो कहा वह सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

Image

AI को लेकर लड़की ने जो कहा वह इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। (Instagram/@bhalla_vlogs)

आजकल हर जगह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर चर्चा हो रही है। कोई कहता है कि AI इंसानों की नौकरियां छीन लेगा, तो कोई इसे भविष्य की सबसे बड़ी ताकत मानता है। इसी बहस के बीच एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का नजरिया बदलकर रख दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

AI बना कर्मचारियों का सबसे बड़ा सपोर्ट

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में सिमरन भल्ला नाम की एक टेक प्रोफेशनल ने मजाकिया अंदाज में AI के बारे में अपनी बात रखते हुए नजर आ रही हैं। वह कहती हैं कि “लोग कहते हैं AI नौकरी खा जाएगा, लेकिन सच तो यह है कि AI मेरी नौकरी बचा रहा है।” सिमरन बताती हैं कि उनके ऑफिस में AI टूल्स का इस्तेमाल जरूरी कर दिया गया है। खासकर ChatGPT जैसे टूल्स ने उनके काम को काफी आसान बना दिया है। उनका कहना है कि अगर AI न होता, तो उनके लिए रोज का काम संभालना मुश्किल हो जाता। वह यह भी कहती हैं कि, “मैं AI की वजह से अपनी नौकरी में टिकी हुई हूं। AI मेरी नौकरी नहीं खा रहा, बल्कि उसे बचा रहा है।” यह बात सुनकर कई लोग हैरान हैं तो कई लोग उनकी बातों से सहमत भी नजर आए।

महिला के वीडियो पर आई लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कई प्रोफेशनल्स ने माना कि वे भी अपने काम के लिए AI पर काफी निर्भर हो चुके हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, “अगर AI चला गया, तो मैं भी गया।” कुछ लोगों ने यह भी कहा कि AI की वजह से काम जल्दी और बेहतर तरीके से हो जाता है। पहले जिन कामों में घंटों लगते थे, अब वे कुछ ही मिनटों में पूरे हो जाते हैं। इससे कर्मचारियों पर काम का दबाव भी कम हुआ है। हालांकि, कुछ लोग अभी भी AI को लेकर चिंतित हैं। उनका मानना है कि भविष्य में कंपनियां इंसानों की जगह मशीनों को ज्यादा प्राथमिकता दे सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article