Bhalu Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के काफी अनोखे-अनोखे वीडियो शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Bear Viral Video) तो ऐसे होते हैं, जो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक के मामले शामिल होते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे होते हैं, जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही मजेदार वीडियो (Bhalu Ka Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच धमाल मचा रहा है। जिसमें एक शख्स के पीछे भालू पड़ गया है। भालू को देखकर शख्स की जो हालत हुई वो काफी मजेदार है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं।
कई बार जंगलों से ऐसा नजारा सामने आता है, जो लोगों का दिल जीत लेता है। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। यकीन मानिए वीडियो (Trending Video) देखकर आपका दिन बन जाएगा और जमकर ठहाके भी लगाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं एक शख्स पेड़ पर चढ़ रहा होता है। तभी वहां एक विशालकाय भालू पहुंच जाता है। भालू शख्स का पीछा करने लगता है। भालू को देखकर शख्स डर जाता है और तेजी से पेड़ पर चढ़ने लगता है। भालू भी रुकने के लिए तैयार नहीं था। वो भी पीछा करते हुए पेड़ पर चढ़ने लगता है। हालांकि, शख्स तेज रफ्तार में पेड़ पर चढ़ जाता है। जबकि, भालू फिसलकर नीचे गिर पड़ता है।
दिन बना देगा वीडियो
इस मजेदार वीडियो ने सोशल मीडिया पर माहौल बना दिया है। लोग अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'theanimal.empire' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 53 हजार से ज्यादा लोगों ने इस मजेदार वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि लगता है इस भालू को भी फेमस होना है। कुछ लोगों का कहना है कि भालू ने शख्स के साथ मौज ले ली।
