वायरल न्यूज़

Viral Video: आखिर क्या है इस मोर में जिसने सोशल मीडिया पर मचाया भौकाल, खूबसूरती देख मोहित हो रहे लोग

Viral Video: सोशल मीडिया पर मोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। आलम ये है कि लोग बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं।

Image

मोर की खूबसूरती ने जीता दिल (तस्वीर साभार- @mydigitaldiary.exe)

Viral Video: सोशल मीडिया पर कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कई बार ऐसे-ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जिनके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते हैं। वहीं, कुछ नजारे ऐसे भी होते हैं, जो दिल को सुकून देते हैं। जबकि, कुछ नजारों को देखकर लोग भौचक्के रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग मोहित हो रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि, एक मोर (Peacock Video) ने अपनी खूबसूरती से सोशल मीडिया पर गदर काट दिया है।

आप में से ज्यादात लोगों ने मोर देखे होंगे। अगर रियल में नहीं तो टीवी, सिनेमा या फिर वीडियो में जरूर देखे होंगे। मोर दिखने में कैसा होता है, इससे भी वाकिफ होंगे। लेकिन, एक घर की छत पर ऐसा मोर दिखा, जो चर्चा का विषय बन गया है लोग उसकी खूबसूरती को निहारते हुए नहीं थक रहे हैं। दरअसल, सफेद मोर, जिसकी शरीर पर कई और रंगद दिख रहे हैं। साथ ही उसके मोरपंख भी बाकी मोर से काफी अलग लग रहे हैं। मोर दिखने में इतना आकर्षक है कि किसी की भी आंखें उसे देखते हुए थम जाए। देखें वीडियो...

मोर की खूबसूरती ने जीता दिल

कई लोग इस मोर को देखकर कन्फ्यूज हो रहे हैं और इसे दूसरी प्रजाति का समझ रहे हैं। लेकिन, आपको बता दें कि यह आम मोर की तरह ही है। यह रेयर मोर है, लेकिन अलग प्रजाति से जुड़ा नहीं है। सामान्य रंग के मोरों की तुलना में यह अधिक आकर्षक लगता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'mydigitaldiary.exe' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को काफी संख्या में अब तक लोग देख चुके हैं। जबकि, डेढ़ मिलियन से ज्यादा लोग इसे पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

Kaushlendra Pathak
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article