Knowledge News: इस धरती पर छोटी-बड़ी मिलाकर एक लाख से ज्यादा नदियां बहती हैं। इनमें एक सौ से ज्यादा नदियां प्रमुख हैं। वहीं, भारत में भी करीब 400 नदियां बहती हैं। सभी नदियों की अलग-अलग खासियत और विशेषताएं हैं। इतना ही नहीं भारत में तो कुछ नदियों की पूजा तक की जाती है। खासकर, गंगा (Ganga River), यमुना, सरयू, सिंधु नदियों की तो काफी मान्यताएं भी हैं। कुछ नदियों के बारे में आप सब भी जानते होंगे, जबकि कईयों से अब तक अनजान होंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको गंगा नदी के बारे में ऐसी जानकारी देंगे, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।
ये तो हम सब जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा पवित्र नदी गंगा नदी को माना जाता है। इतना ही नहीं गंगा नदी भारत की सबसे लंबी नदी भी है। गंगा नदी उत्तराखंड के हिमालय यानी गंगोत्री से निकलकर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती है। गंगा नदी भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरती है। इनमें उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, और पश्चिम बंगाल राज्य शामिल हैं। गंगा नदी को साल 2008 में भारती की राष्ट्रीय नदी घोषित किया गया था। लेकिन, क्या आप जानते हैं पवित्र गंगा नदी सबसे ज्यादा कहां गहरी है? इसका जवाब आप में से अधिकतर लोगों को मालूम नहीं होगा। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते हैं, तो इस आर्टिकल के जरिए जरूर जान लीजिए।

गंगा नदी की गहराई
गंगा नदी की गहराई
गंगा नदी की औसतन गहराई तकरीबन 16 से 33 मीटर यानी 52 से 108 फीट के बीच मानी जाती है। हालांकि, स्थान और मौसम के अनुसार, गंगा नदी की गहाई बदलती रहती है। वहीं, गंगा नदी सबसे ज्यादा गहरी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में है। यहां इस नदी की गहराई 33 मीटर यानी 108 फीट तक मापी गई है। जबकि, मैदानी इलाकों में गंगा नदी की गहराई अक्सर 10 से 15 मीटर से लेकर 30 मीटर तक होती है। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर और गहराई बढ़ जाती है, जबकि गर्मियों में यह कम हो जाती है।
