वायरल न्यूज़

Viral Video: भालू ने अनोखे अंदाज में मांगा पर्यटकों से खाना, क्यूटनेस देख दिल लुटा देंगे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 8, 2023, 12:53 PM IST

चिड़ियाघर में मौजूद एक भालू का प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह जू में आए हुए पर्यटकों से अनोखे अंदाज में खाना मांग रहा है। ये वीडियो इतना प्यारा है कि आप भालू के क्यूटनेस को देख दिल लूटा देंगे।

Image

भालू का वायरल वीडियो (Image Credit : Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • भालू ने अनोखे अंदाज में मांगा खाना
  • क्यूट भालू को देख पर्यटक हुए खुश
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Bear Viral Video: चिड़ियाघर में भालू तो आपने अक्सर देखा ही होगा, ये बड़े ही क्यूट होते हैं। ऐसा नहीं है कि ये हमला नहीं करते लेकिन इनकी सादगी ही इनकी पहचान होती है। ये काफी समझदार भी होते हैं। ऐसे में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो खूब वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक भालू चिड़ियाघर में आए पर्यटकों से खाना मांग रहा है। ऐसे में ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है और लोग इसे बार-बार देख भी रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में चिड़ियाघर के एक भालू को दिखाया गया है, जो पर्यटकों से खाना मांग रहा है। ऐसे में पर्यटकों से खाना मांगने का अंदाज बड़ा ही निराला है, जिसे देखने के बाद आप भी उसपर दिल लूटा देंगे। ये प्यारा सा वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है और आलम ये है कि इसे लोग काफी शेयर भी कर रहे हैं। वैसे एक बात और है कि इस वीडियो को देखने के बाद इंस्टाग्राम पर वायरल हुई लाइन 'आन दे, आन दे' आपको याद आ जाएगी।

भालू का वायरल वीडियो

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर अब तक कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि भालू कह रहा है भाई मेरे पकड़ने से पहले ही मुझे खाने को दे दो। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि खाना मांगते हुए ये भालू कितना प्यारा लग रहा है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं और काफी बार इसे शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'bear.lover.ig' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है तो यह वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी कमेंट कर हमें जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article