Viral Video: जब इंसानों की तरह गोरिल्ला भी करने लगा पुश-अप्स, नजारा देख लोग रह गए दंग

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 7, 2023, 12:02 PM IST

सोशल मीडिया पर गोरिल्ला का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक गोरिल्ला पुश-अप्स करता नजर आ रहा है। दरअसल, जू में गए यात्रियों में से एक शख्स गोरिल्ला के सामने पुश-अप्स करने लगा, जिसे देखने के बाद गोरिल्ला भी वैसा ही करने लगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गोरिल्ला कर रहा था पुश-अप्स
  • शख्स को देख उतार रहा था नकल
  • जमकर वायरल हो रहा ये मजेदार वीडियो

Gorilla Viral Video: गोरिल्ला एक ऐसे जानवर होते हैं, जो इंसानों की तरह ही व्यवहार करते हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर गोरिल्ला का एक वीडियो (Viral Video) काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। इस वीडियो में आपको गोरिल्ला पुश-अप्स करता नजर आ रहा है। ऐसे में यूजर्स भी इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और काफी कमेंट्स और शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको आपको एक गोरिल्ला नजर आ रहा होगा, जो पुश-अप्स कर रहा है। दरअसल, गोरिल्ला जू में आए एक शख्स को देख ऐसा कर रहा है। जब आप वीडियो को पूरा देखेंगे तो आपको देखने को मिलेगा कि उसमें एक शख्स जो शीशे के इस पार से गोरिल्ला को दिखाते हुए पुश-अप्स कर रहा है और फिर गोरिल्ला भी देख बिल्कुल वैसा ही कर रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो (Trending Video) को काफी शेयर भी किया जा रहा है।

End of Feed