Bandar Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार नजारे देखने को मिल जाएंगे। कुछ मामले तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी को रोक पाए। जबकि, कुछ को देखकर यूजर्स दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ पर लोग जमकर चटकारे लेते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Funny Video) सामने आया है, जिसमें एक बंदर (Monkey Viral Video) ने सरेआम महिला की इज्जत उतार दी। इतना ही नहीं बंदर ने महिला को ऐसा तमाचार मारा जिसे देखकर आप हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। आलम ये है कि यह वीडियो (Bandar Ka Video) सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
अक्सर आपने बंदर को उत्पात मचाते देखा होगा। लोगों को परेशान करते देखा होगा। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो (Trending Video) देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में भी आपको बंदर का अनोखा अंदाज देखने को मिलेगा। वीडियो में आप देख सकते हैं बंदर के साथ एक महिला खड़ी है। अचानक बंदर महिला को परेशान करने लगता है। महिला बंदर से बचना चाहती है और उसे आंख भी दिखाती है। लेकिन, बंदर को ये बात पसंद नहीं आता और महिला को जोरदार तमाचा जड़ देता है। जिस अंदाज में बंदर महिला को थप्पड़ जड़ता है। उसे देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आप भी इस मजेदार वीडियो को लुत्फ उठाएं।
बंदर ने महिला के साथ किया खेल
वीडियो देखकर यकीनन आप भी ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'sayapbali' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि बंदर ने तो महिला के साथ खेल कर दिया। कुछ का कहना है कि बेचारी महिला की घनघोर बेइज्जती हो गई। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।
