वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: बंदर ने कुंगफू स्टाइल में लड़के को मारी ऐसी लात, देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Nov 17, 2022, 02:11 PM IST

Bandar Ka Viral Video: एक लड़का बार-बार बंदर को परेशान कर रहा था। गुस्से में आकर बंदर ने लड़के को कुंगफू स्टाइल में ऐसी लात मारी, जिसे वो जिंदगी में कभी नहीं भूल पाएगा। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

Image

बंदर का धांसू स्टाल, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बार-बार बंदर को परेशान कर रहा था लड़का
  • कुंगफू स्टाइल में बंदर ने लड़के को मारी लात
  • वीडियो देख बन जाएगा आपका दिन

Bandar Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Trending Video) तो इतने फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जमकर ठहाके लगाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Funny Video) हैरान करने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के पसीने छूट जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। इतना ही नहीं हो सकता है इस वीडियो (Monkey Viral Video) को बार-बार देखने का मन करेगा।

आज कल कई जानवर इंसानों की जमकर नकल करते हैं। खासकर, बंदरों ने तो नकल करने में धमाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो में तो बंदर का अंदाज देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, बंदर ने काफी धांसू अंदाज में एक लड़के को कुंगफू स्टाइल की लात मारी। जिसे देखकर लोग लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं एक लड़का बंदर को बार-बार परेशान कर रहा है। कुछ देर तक तो बंदर ने बर्दाश्त किया, लेकिन अगले पल को लड़के को ऐसी लात मारी, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

बंदर ने मचाया धमाल

कुंगफू बंदर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो देखकर यकीनन आप भी जमकर ठहाके लगा रहे होंगे। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'gurbachansingh998877665544' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, ढाई लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि ये बंदर तो जॉन सीना निकला। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि क्या मजेदार कुंगफू फाइटिंग है भाई।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article