वायरल न्यूज़

Bandar Ka Video: चश्मे के लिए बंदर से करनी पड़ी ऐसी डील, देखकर आप भी हंसेंगे

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Mar 29, 2024, 08:02 AM IST

Funny Video: मजेदार वीडियो में देखेंगे कि बंदर अचानक एक शख्स का चश्मा लेकर भाग गया। फिर चश्मे को वापस लाने के लिए उसके साथ तगड़ी डील करनी पड़ गई।

Image

वायरल हुआ बंदर का मजेदार वीडियो। (Photo- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • चश्मा लेकर भाग गया बंदर
  • वापस पाने को करनी पड़ी डील
  • लाखों लोगों ने देखा मजेदार वीडियो

Funny Video: बंदर को सबसे नटखट जानवरों में से एक माना जाता है। ये इतना नटखट है कि इंसानों तक की नकल करता है। कभी-कभी तो ये इतना परेशान करता है कि दिमाग की बत्ती गुल हो जाती है। इंसानों की चीजों को उठाकर ले जाने में भी बंदर खूब माहिर होता है। सोशल मीडिया में अभी एक ऐसा ही मजेदार वीडियो छाया हुआ है। वीडियो उत्तर प्रदेश के वृंदावन का बताया गया है। यहां लोग धार्मिक स्थानों के दर्शन करने पहुंचे थे। हर जगह खचाखच भीड़ नजर आती है। मगर तभी अचानक एक बंदर आ धमका और एक शख्स का चश्मा लेकर भाग गया। फ्रेम में फिर जो दिखा हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा।

चश्मा लेकर भाग गया बंदर

इसमें देखेंगे कि बंदर चश्मा भागने के बाद छत के ऊपर बैठ गया। इधर शख्स बंदर को चश्मा देने का खूब इशारा करता है, मगर बात नहीं बनती है। अब एक अन्य शख्स ने तगड़ा दिमाग लगाया और बंदर को खाने की चीजें देता है। फ्रेम की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स बंदर को सेब देता है और मगर बंदर फिर भी चश्मा वापस नहीं देता है। इसके बाद बंदर से चश्मा लेने के लिए ऐसी डील करनी पड़ी कि देखकर हंसी छूट जाएगी। इसमें देखेंगे कि बंदर को फ्रूटी ऑफर की गई। इसके तुरंत बाद बंदर ने चश्मा नीचे फेंक दिया। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा।

इंस्टाग्राम पर देखिए वीडियो

मालूम हो कि बंदर से चश्मे की डील करने वाला ये वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आया है। वीडियो अभी तक आठ लाख से ज्यादा लाइक बटोर चुका है। लाखों की तादाद में ये वीडियो व्यूज बटोर चुका है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। मालूम हो कि वीडियो इंस्टाग्राम पर Nidhi Srivastava नाम की यूजर ने भी शेयर किया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article