वायरल न्यूज़

Dance Video: 'ओ मेरी क्यूटी'.. गाने पर बच्ची ने काटा गदर, डांस देख यूजर्स बोले - क्यूटनेस ओवरलोडेड

इंस्टाग्राम पर एक छोटी बच्ची का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बहुत ही सुंदर डांस करती दिख रही है। इस दौरान उसके मूव्स देखने लायक है।

Image

छोटी बच्ची ने किया कमाल का डांस (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • छोटी बच्ची ने किया कमाल का डांस
  • डांस के दौरान किए गजब के मूव्स
  • जमकर वायरल हो रहे ये वीडियो

Baby Girl Dance Video: इंटरनेट पर एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्ची बेहद ही सुंदर डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान उसने उसके मूव्स देखने लायक है। यूजर्स का कहना है कि इतनी कम उम्र में कोई बच्चा इतना अच्छा कैसे डांस कर सकता है। आलम ये है कि लोगों को ये डांस वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो में नजर आ रही बच्ची का नाम बरकत अरोड़ा है, जिसके मम्मी पापा पेशे से एक डॉक्टर हैं। बच्ची के कई सारे वीडियो वायरल होते रहे हैं और इसका एक इंस्टाग्राम अकाउंट भी है, जिस पर बच्ची काफी एक्टिव भी रहती है। यूजर्स का कहना है कि जब अभी ये इतना बेहतर कर रही है तो आगे चलकर ये बच्ची कुछ बड़ा जरूर करेगी।

छोटी बच्ची ने किया कमाल का डांस

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही शानदार डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उम्र के हिसाब से प्रतिभा कमाल की है। बता दें, इस वीडियो को 'barkat.arora' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 82 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article