Desi Girl Dance Video: इंटरनेट पर हर रोज कुछ न कुछ नया जरूर मिल जाता है लेकिन कई बार कुछ ऐसी चीजें दिख जाती है जो होती तो है पुरानी तो उनका कंटेंट इतना कमाल का होता है कि आप उसे भूल नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं, जो इतना कमाल का है कि लोग इसे जमकर लाइक कर रहे हैं। बता दें, ये एक डांस वीडियो है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला नीली साड़ी में कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं, जिनके धमाकेदार परफॉर्मेंस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। लोगों को उनका डांस इतना पसंद आ रहा है कि लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस दौरान महिला ने बिल्कुल देसी गर्ल वाले अंदाज में 'नमक' गाने पर जबरदस्त डांस किया है।
देसी गर्ल वाले अंदाज में महिला का धमाकेदार डांस
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि बहुत ही धमाकेदार डांस किया है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सादगी भरा बेहद ही सुंदर डांस है। बता दें, इस वीडियो को 'hemu_thapliyal' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 60 हजार से अधिक लोग लाइक भी कर चुके हैं।
