वायरल न्यूज़

रील लीला में लगी रही महिला, इधर सड़क पर रेंगते हुए ब्रिज के किनारे पहुंचा मासूम, Viral Video देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में एक महिला रील बनाती रही और पास में ही एक बच्चा रेंगते हुए पुल के किनारे जा पहुंचा। जब यह वीडियो सामने आया तो लोगों ने उस महिला की जमकर क्लास लगाई।

Image

महिला रील बनाती रही और ब्रिज के किनारे जा पहुंचा बच्चा (Instagram/@adultsociety)

आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर वायरल होने का ऐसा चस्का लगा है कि वे इस खुमार में दूसरों को भी खतरे में डालने से पहले जरा भी नहीं सोचते। हाल में ऐसा ही एक वीडियो (Video) सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि एक छोटा सा बच्चा सड़क पर रेंगते हुए पुल के किनारे तक पहुंच जाता है। जबकि पास में ही एक महिला रील बनाने में व्यस्त रहती है और उसका पूरा ध्यान बच्चे पर ना होकर रीलबाजी पर होती है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

मासूम ब्रिज के किनारे रेंगता रहा, मां बनाती रही रील

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि बच्चा जमीन पर रेंगते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। कुछ ही दूरी पर पुल का किनारा दिखाई देता है। बच्चा जैसे-जैसे उस तरफ बढ़ता है, स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक दिखने लगती है। दूसरी तरफ एक महिला वहीं पास में खड़ी होकर रील बनाती रही। महिला को डांस करते हुए रील बनाते देखा जा सकता है। इधर, अगर जरा सा भी बच्चे का बैलेंस बिगड़ता या फिर वह कुछ दूर और आगे चला जाता तो शायद वह पुल के नीचे भी गिर सकता था लेकिन रील के सामने उस महिला को बच्चे की जरा सी भी सुध नहीं थी। थोड़ी देर बाद पीछे बाइक पर बैठा एक शख्स उस बच्चे को वहां से गोद में उठाकर ले जाता है और वापस बाइक पर बैठ जाता है।

Viral Video को लेकर लोगों ने महिला को सुनाई खरी-खोटी

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तमाम जगहों पर शेयर किया जा रहा है। हमने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट @adultsociety नामक अकाउंट से लिया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और हजारों लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने महिला को जमकर फटकार लगाई। वहीं कई लोगों ने उस महिला की लापरवाही पर उसे खूब खरी-खोटी भी सुनाई। कई लोगों का कहना है कि बच्चे की सुरक्षा किसी भी वीडियो या सोशल मीडिया कंटेंट से ज्यादा जरूरी है। अगर बच्चा गलती से भी पुल के किनारे से आगे चला जाता, तो बड़ा हादसा हो सकता था। जबकि, कई लोगों ने माता-पिता से सार्वजनिक जगहों पर छोटे बच्चों पर लगातार नजर रखने की अपील की।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article