एक ट्रैवल इंफ्लुएंसर का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह ऑटो से मुबंई शहर घूमते नजर आ रहा है। वीडियो में इंफ्लुएंसर बताता है कि जिस ऑटो में वह बैठा है, उसका ड्राइवर महीने का 75000 रुपए कमाता है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के कान खड़े हो गए और लोग वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।
ऑटो वाले ने बताया मुंबई में कैसे कमा सकते हैं पैसे
वायरल हो रहे इस वीडियो में ट्रैवल इंफ्लुएंसर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "मेरी अभी भइया से बात हो रही थी, मैंने उनसे कहा कि यार बम्बई शहर बड़ा महंगा है। इस पर ऑटो रिक्शा ड्राइवर बोलता है कि मुंबई महंगा तो है लेकिन यहां पैसा इतना है कि यहां पैसा बरसता है। बस सही लाइन पकड़ने की देर है।"
ऑटो वाले ने बताई अपनी रोज की कमाई
फिर ऑटो वाले को कामरे के सामने यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "भाई हम रोज का औसतन 2500 रुपए कमाते हैं, वो भी ऑटो का सारा खर्चा निकालकर।" यह सुनते ही उस ट्रैवल इंफ्लुएंसर की हैरानी का कोई ठीकाना नहीं रहता। वह बताता है कि जब उसने B.Tech पास किया था, तब अपनी पहली नौकरी के दौरान वह इतना नहीं कमाता था, जितना ये ऑटो ड्राइवर आज की डेट में कमा रहा है।
महीने का 75000 कमा रहा है यह ऑटो वाला
इसके बाद वह ट्रैवल इंफ्लुएंसर अपना गणित लगाता है और ऑटो वाले के महीने की पूरी कमाई बताता है। वह कहता है कि 2500 गुणा 3 करो तो महीने के 75000 हजार होते हैं, वह भी पूरी खर्चा निकालकर। फिर वह इंफ्लुएंसर मुंबई में ऑटो चलाने का फायदा गिनाते नजर आता है। वह कहता है कि अब तुम देख लो कि क्या करना है तुम्हें, घर बैठे रहना है या मुंबई में ऑटो चलानी है।
ऑफिस वालों को इंफ्लुएंसर की सलाह
इसके बाद वह इंफ्लुएंसर लोगों को सलाह देता है कि लोग वहां मुंबई आकर ऑटो चला लें। बढ़िया सबसे जान-पहचान होती है। आपके पीछे लोग बैठेंगे, नेटवर्किंग बनती है। तुम ऑफिस के क्यूबिकल्स में फालतू बैठे घुटते रहते हो। उससे अच्छा है कि यहां आकर ऑटो चला लो। थोड़ी ज्यादा मेहनत करोगे को महीने का 1 लाख भी कमा सकते हो और कुछ ना भी किए तो ऑटो चलाकर महीने के 60 हजार कहीं नहीं गए। इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एकस पर @NewsAlgebraIND नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
