वायरल न्यूज़

OMG: 3 करोड़ की ऑडी से चाय बेचने आता है शख्स, वीडियो देखकर उड़ गए लोगों के होश

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 9, 2023, 10:45 AM IST

Audi Chaiwala Video: एक वीडियो इंटरनेट पर लोगों के होश उड़ा रहा है। इस वीडियो को देखकर आपको भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होगा। वीडियो में एक युवक 3 करोड़ की ऑडी गाड़ी से चाय बेचने आया है।

Image

ऑडी चायवाला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला वीडियो वायरल
  • ऑडी से चाय बेचने आया युवक
  • ऑडी चायवाले को देख लोगों के उड़े होश

Audi Chaiwala Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। वीडियो में एक शख्स सड़क के किनारे चाय बेचता नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि शख्स 3 करोड़ की ऑडी से चाय बेचने आया है। इस वजह से युवक को 'ऑडी चायवाला' के नाम से पॉपुलैरिटी मिल रही है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि एक चायवाले के पास तीन करोड़ की ऑडी गाड़ी होगी।

ऑडी चायवाले का वीडियो हुआ वायरल

आप देख सकते हैं कि शख्स अपनी ऑडी कार सड़क किनारे खड़ी किए हुए है। उसकी डिग्गी में चाय बेचने का सारा सामान रखा है और सड़क के किनारे चाय बनाकर बेचता नजर आ रहा है। इस दौरान जो भी शख्स वहां से गुजरता है, उसकी नवाबी देखकर हैरान रह जाता है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए यूजर ने हैरान होते हुए लिखा कि समझ नहीं आ रहा है कि ऑडी लेने के बाद चाय बेचनी पड़ रही है या फिर चाय बेचकर ऑडी खरीद ली। देखें वीडियो-

फिलहाल, यह चाय वाला इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। वीडियो को आशीष त्रिवेदी 24 नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। आप देख सकते हैं कि जब ऑडी वाला युवक चाय बेच रहा था तब उसके पास से गुजर रहे किसी शख्स ने उसका वीडियो बना लिया और इंटरनेट पर शेयर कर दिया। देखा जा सकता है कि एक सफेद ऑडी के पीछे दो-तीन लोग खड़े हैं। इस लग्जरी गाड़ी को युवक ने चाय स्टेशन में बदल दिया है। वह एक टेबल पर चाय बना रहा है। इसके साथ ही लोग उसकी बनाई चाय पीते नजर आ रहे हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article