वायरल न्यूज़

शख्स को देख विदेशी पर्यटक ने भी आचमन कर लिया मां गंगा का आशीर्वाद, ऋषिकेश का यह वीडियो खूब हो रहा वायरल

भारत हमेशा से अपनी सभ्यता और संस्कृति के लिए पूरी दुनिया से एक अलग पहचान बनाए हुए हैं। इस बात को साबित करता एक वीडियो इन दिनों खूब तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक भारतीय शख्स को भक्ति में डूबे देख विदेशी पर्यटक भी उसे फॉलो करने लगता है।

भारतीय शख्स का अनुसरण करता विदेशी पर्यटक

भारतीय शख्स का अनुसरण करता विदेशी पर्यटक (X/@ASwatntra)

अपनी संस्कृति और सभ्यता के लिए भारत हमेशा से पूरी दुनिया में जाना जाता रहा है। यहां की संस्कृति और सभ्यता को देखने के लिए दूर-दराज के देशों से लोग भारत भ्रमण पर आते हैं और भारत के लोग और संस्कृति को समझने और उसे फॉलो करने की कोशिश करते हैं। कई तो भारत के रंग में ऐसे रंग चुके हैं कि उन्होंने खुद को भारतीय ही मान लिया है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई विदेशी पर्यटकों के वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जिन्हें देख हमें अपनी संस्कृति पर हमेशा गर्व होता है।

भाषा और संस्कृति से परे भक्ति का वीडियो हुआ वायरल

हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। जहां एक भारतीय शख्स को देख विदेशी पर्यटक बिल्कुल उसी की तरह उसका अनुसरण करते दिख रहा है। वीडियो उत्तराखंड के ऋषिकेश का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जहां एक भारतीय शख्स शाम को गंगा किनार आरती के बाद गंगाजल से आचमन करते हुए मां गंगा का आशीर्वाद ले रहा है। उसे ऐसा करते देख ठीक उसके पीछे खड़ा एक विदेशी शख्स उसका अनुसरण करता है और तुरंत मां गंगा का जल उठाकर अपने सिर पर छिड़कता है और हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम करता है।

वीडियो पर लोगों ने जमकर बरसाया अपना प्यार

इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @ASwatntra नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो को देख लोगों ने कमेंट कर अपनी सनातन संस्कृति पर गर्व जताया है। यूजर ने वीडियो शेयर करने के साथ ही एक शानदार कैप्शन भी लिखा है। जहां उसने लिखा है कि, "जैसे ही एक भक्त ऋषिकेश में माँ गंगा से आशीर्वाद लेता है, पास खड़ा एक विदेशी चुपचाप उसका अनुसरण करता है। यह दिखाता है कि भक्ति भाषा और संस्कृति से परे दिलों को कैसे छूती है।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

वायरल (Viral News in Hindi) ट्रेंडिंग और अजब-गजब (Ajab Gajab News) की लेटेस्ट न्यूज और हिन्दी में पढ़ें और Times Now Navbharat Live TV पर देखें। देश-दुनिया की हर ट्रेंडिंग वीडियो (Viral Video) वायरल, शॉकिंग और अनोखी खबरें पढ़ने के लिए जुड़ें रहें Times Now Navbharat के साथ।

Pankaj Yadav
Pankaj Yadav author

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रें... और देखें

End of Article