वायरल न्यूज़

Stunt Video: ट्रैक्टर चालकों ने किया ऐसा खतरनाक स्टंट, पूरा माहौल धुआं-धुआं हो गया

ट्रैक्टर से स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार से ट्रैक्टर ड्राइवर्स जानजोखिम में डालकर स्टंट कर रहे हैं।

Image

स्टंटबाजी करते ट्रैक्टर ड्राइवर्स

Tractor Stunt Viral Video: हादसे बताकर नहीं आते, ये तो बस हो जाते हैं। लेकिन फिर भी लोग जान जोखिम में डालते रहते हैं और स्टंटबाजी करते रहते हैं। ऐसा करने में कई बार जान भी जा सकती है। फिर भी स्टंट के कई सारे वीडियोज और प्रतियोगताएं देखने को मिलती हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के अमरोहा में, जहां कुछ युवकों ने ट्रैक्टर के साथ स्टंट का खतरनाक खेल खेला।

स्टंटबाजी करते ट्रैक्टर ड्राइवर्स

वायरल हो रहे इस वीडियो कुछ ट्रैक्टर चालक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। स्टंटबाजी के इस खेल में दोनों ट्रैक्टर्स एक रस्सी से बंधे हैं और दोनों ड्राइवर्स एक-दूसरे को अपनी ओर खींचने का प्रयास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये रुपयों का शर्त लगाकर ऐसा कर रहे हैं। हालांकि, मामला जो भी हो, ऐसा करना खतरनाक साबित हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो अमरोहा के हसनपुर थानांतर्गत रुद्रपुर गांव का है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article