Viral Video: भारत आकर व्लॉग बनाना और सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आपने कई विदेशी नागरिकों को देखा होगा। कहीं न कहीं विदेशी व्लॉगर्स को पता है कि भारत के लोग ऐसे वीडियो जमकर देखना पसंद करते हैं। इससे उन्हें जमकर व्यूज मिलते हैं। इसी क्रम में एक अमेरिकन व्लॉगर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह भारतीय सड़कों पर भुट्टा खाने पहुंचता है। जिसके बाद उसका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
अमेरिकी व्लॉगर का वीडियो आया सामने
आपने देखा होगा कि भारत में सड़क किनारे स्टॉल लगाकर लोग भुना हुआ भुट्टा बेचते हैं। कई लोगों को ये भुट्टे बहुत ही ज्यादा पसंद आते हैं। वहीं जब अमेरिका का एक व्लॉगर सड़क किनारे भुट्टा लेने पहुंचा तो वह इतना खुश नहीं हुआ। अमेरिकी व्लॉगर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भुट्टे का स्वाद चखने वाला वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि अमेरिकी व्लॉगर रेहड़ी के पास पहुंचता है और जानकारी लेने लगता है।इस दौरान दुकानदार भुट्टा भूनने की तैयारी कर रहा होता है। देखें वीडियो-
आप देख पाएंगे कि जब व्लॉगर के हाथ में भुना भुट्टा आता है तो वह उसका स्वाद चखता है। इसके बाद बताता है कि भुट्टा थोड़ा जल गया है। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने उसे कमेंट बॉक्स में सबक सिखाया है। वीडियो पर कुछ यूजर्स ने रिएक्शन दिया है, 'थोड़ा जला भुट्टा टेस्टी लगता है भाई।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसे भुना हुआ भुट्टा कहते हैं, जला हुआ नहीं।'
