वायरल न्यूज़

कॉर्पोरेट की जॉब छोड़ लड़की ने शुरू किया कबाड़ बीनने का काम, हर महीने की कमाई जान आप भी छोड़ देंगे नौकरी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated May 5, 2023, 10:23 AM IST

Earn from Garbage: अमेरिका की रहने वाली एक लड़की कार्पोरेट का जॉब करती थी, लेकिन उसका मन काम में नहीं लगता था। इसके बाद उसने अपनी नौकरी छोड़कर कचरा बीनने का काम शुरू किया। अब लड़की हर महीने लाखों की कमाई करती है।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने शुरू किया कचरा बीनने का काम
  • हर महीने 4 लाख रुपये कमाती है महिला
  • अपनी दोस्त के साथ शुरू किया बिजनेस

Earn from Garbage: भारत में कूड़ा-कचरा बीनने वालों को हीन निगाहों से देखा जाता है। वहीं अमेरिका की एक लड़की ने कार्पोरेट की जॉब छोड़ कचरा बेचने का काम शुरू किया। इसके बाद उसे लाखों की कमाई होने लगी। लड़की की कमाई जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। अमेरिका की रहने वाली वेरोनिका नाम की लड़की कार्पोरेट में जॉब करती थी, लेकिन उसका मन काम में नहीं लगता था। वह कुछ अपना बिजनेस करना चाहती थी। इसके बाद उसने अपनी दोस्त लीज विल्सन के साथ मिलकर शहर भर से कचरा बीनने का काम शुरू किया।

कार्पोरेट का जॉब छोड़कर कचरा बीनने लगी लड़की

इन कचरों को जब उसने बेचा तो लाखों में उसकी कमाई पहुंच गई। दोनों सहेलियां सुबह उठकर सड़क के किनारे पड़े कूड़े-कचरे को बीनने पहुंच जाती हैं। इसके बाद उनकी खाक छानती रहती हैं। कई बार इनकी नजर कचरे में पड़े ब्रांडेड पर्स या दूसरे सामान पर पड़ती हैं। इनको फिर वह ऑनलाइन साइट WhatNot पर बेचती हैं। आप सोच रहे होंगे कि इन चीजों को खरीदता कौन होगा! बता दें कि ये सामान हाथों-हाथ बिक जाते हैं।

चार लाख रुपये महीना कमाती है लड़की

इस तरीके से लड़की चार लाख रुपये महीने कमा लेती है। वेरोनिका ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि काफी समय से वह अपनी दोस्त के साथ मिलकर यह काम कर रही है। अब तक वह दस लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुके हैं। कचरे में उन्हें Louis Vuitton और Michael Kors जैसे बड़े ब्रांड की चीजें मिली हैं। अगर कोई उन्हें खाना देता है तो वह खाने को डोनेट भी करती हैं। वेरोनिका कहती हैं कि उन दोनों को ऐसा लगता है कि जैसे हम हर रोज कोई खजाना ढूढ़ने निकलते हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article