Sunrise View Of Earth From Space: एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स ने हाल ही में नौ महीने के अंतराल के बाद पृथ्वी पर वापसी की है। इस दौरान, उन्होंने अंतरिक्ष में रहकर कई अद्भुत अनुभव किए, जिनमें से एक है सूर्योदय का अद्भुत नजारा। आपने कभी पहाड़ी स्टेशनों पर सूर्योदय और सूर्यास्त का खुमार महसूस किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि यह नजारा अंतरिक्ष से कैसा दिखाई देता होगा?
हाल ही में, ESA/NASA द्वारा जारी किए गए एक वीडियो ने इस रहस्य को उजागर किया है। इस वीडियो में सूर्योदय के साथ-साथ पृथ्वी का मनमोहक दृश्य कैद किया गया है। अंतरिक्ष से देखने पर सूर्योदय का दृश्य बेहद आकर्षक और मंत्रमुग्ध कर देने वाला है। जब सूरज की किरणें धरती पर गिरती हैं, तो आसमान नीला और नारंगी रंगों की आभा से भर जाता है, जो देखने वाले को जादुई अनुभव देता है।
सूर्योदय होने पर अंतरिक्ष से पृथ्वी का अद्भुत नजारा
इस वीडियो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर काफी धूम मचाई है। लोग इसकी खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। अंतरिक्ष से धरती पर होते बदलावों को देखना हर किसी के लिए एक अनूठा अनुभव है। यह न केवल सुंदरता का प्रतीक है, बल्कि हमारे ग्रह की दिव्यता और उसके अद्वितीयता को भी दर्शाता है। इस वीडियो को '@wonderofscience' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 10 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं।
