वायरल न्यूज़

भीड़ से बचने के लिए सुबह 4 बजे ताजमहल देखने पहुंची लड़की, नजारा देख बोली - अब ऐसी गलती कभी नहीं करुंगी

इंस्टाग्राम पर ताजमहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो सुबह चार बजे का है। सुबह के समय बनाए गए इस वीडियो को देखकर आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसक जाएगी।

Image

सुबह के चार बजे कुछ ऐसा दिखा ताजमहल (Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • सुबह देखने पहुंची ताजमहल
  • कोहरे ने गायब कर दिया ताजमहल
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Taj Mahal Morning View: ताजमहल अपनी खूबसूरती के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। इसे दुनिया का सातवां अजूबा भी कहते हैं। शाहजहां और मुमताज के प्रेम की निशानी के तौर पर बने इस इमारत की खूबसूरती देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। सफेद संगमरमर की यह इमारत वाकई दिल में बसने वाली है। लेकिन आज आप ताजमहल के इस वीडियो को देखने के बाद एकदम आश्चर्यचकित हो जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक विदेशी लड़की ताजमहल देखने के लिए जाती है। भीड़ से बचने के लिए विदेशी लड़की सुबह के 4:00 बजे पहुंचती है लेकिन कोहरे के चलते उसे ताजमहल दिखाई ही नहीं देता। यानी कि अगर आप भी सुबह जाने वाले हैं या सुबह जाने की सोच रहे हैं तो ठंड में बिल्कुल ताजमहल देखने के लिए ना निकले। क्योंकि कोहरे के समय सुबह में आप ताजमहल का दीदार नहीं कर पाएंगे।

कोहरे के चलते नहीं दिख रहा ताजमहल

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर काफी लोगों के रिएक्शन देखने को मिले हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ठंड के मौसम में कई बार दिन में भी नहीं दिखता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ठंड में ताजमहल देखने नहीं जाना चाहिए। बता दें, इस वीडियो को leahziliak नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक 1 लाख 66 हजार से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article