वायरल न्यूज़

गजब: शख्स ने डांस करते-करते बता दिया दारू पीने का पूरा प्रॉसेस, Video देखकर आपको भी चढ़ जाएगा नशा!

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 5, 2022, 03:24 PM IST

Amazing Dance Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स डांस करते-करते ही दारू पीने का पूरा प्रॉसेस समझा रहा है। यह देखने में वाकई बहुत ही मजेदार है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। वीडियो में शख्स शराब का पेग बनाता दिख रहा है।

Image

अमेजिंग डांस (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • बहुत ही ज्यादा मजेदार है वीडियो
  • देखकर आपको आएगा मजा
  • दारू पीने का प्रॉसेस समझा रहा शख्स

Amazing Dance Video: जो लोग दारू पीते हैं, उन्हें पता होता है कि इसका नशा कितना मजेदार होता है। तभी तो वह किसी भी अवसर पर दारू पीने से नहीं चूकते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर समय नशे में डूबे रहते हैं। वहीं कुछ लोग किसी खास मौके पर दारू पीना एंजॉय करते हैं। कई लोग बहुत ही मजेदार नशेड़ी होते हैं, जो पीते तो कम हैं लेकिन उन्हें शराब की पेग बनाने में बड़ा मजा आता है। शराब का पेग बनाना भी बहुत खास काम होता है। जिसमें सही मात्रा में पानी और बर्फ का मिश्रण करना होता है।

वीडियो देखकर मजा ही आ जाएगा

सोशल मीडिया पर आपने बहुत सारे मजेदार वीडियो देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। उस वीडियो को देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। वीडियो एक शख्स से जुड़ा है, जो घर के किसी कार्यक्रम में डांस करता दिखाई देता है। डांस के दौरान वह ऐसा अनोखा स्टेप दिखाता है, जिसे देखकर दारू पीने वालों को मजा ही आ जाएगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स डांस करते-करते ही दारू पीने का पूरा प्रॉसेस समझा रहा है। यह देखने में वाकई बहुत ही मजेदार है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर पसंद किया जा रहा है। देखें वीडियो-

वीडियो को ansh.parashar_13 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक पैंट और चेक शर्ट पहने एक युवक मजे से नाच रहा होता है। फिर वह डांस के दौरान ही दारू पीने का पूरा प्रॉसेस बताने लगता है। आप देख सकते हैं कि सबसे पहले वह ग्लास में दारू उड़ेलने की एक्ट करता है। इसके बाद उसमें बर्फ डालने का एक्ट करता है। फिर वह दारू पीकर चखना खाने का एक्ट करता नजर आता है। इसके बाद वह फिर मजे से नाचने लगता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद दारू पीने वाले लोगों को मजा ही आ गया। वहीं जो लोग दारू नहीं पीते, उन्हें भी शख्स का डांस वीडियो काफी पसंद आया। वीडियो को अब तक 80 हजार से ज्यादा बार लाइक कर लिया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहू author

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों... और देखें

End of Article