सोशल मीडिया पर लग्जरी और महंगी गाड़ियों का क्रेज अक्सर देखने को मिलता है। सोशल मीडिया पर अधिकतर कंटेंट क्रिएटर्स इन गाड़ियों के साथ फ्लेक्स करते नजर आ जाएंगे लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें मारुति सुजुकी की ऑल्टो कार इन सभी लग्जरी और महंगी गाड़ियों पर भारी पड़ती नजर आ रही है।
ऑल्टो कार ने बर्फीले रास्तों में भी गाड़ दिया झंडा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्फीले रास्ते पर जहां लग्जरी और महंगी गाड़ियां फंसते हुए नजर आ रही हैं। वहीं ठीक उनके बगल से ही एक ऑल्टो कार फुल स्पीड में सरसराते हुए बर्फ को काटते आगे बढ़ रही है। इस नजारे को देख सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए और ऑटो मोबाइल सेक्टर में ऑल्टो कार की बादशाहियत की चर्चा करने लगे।
वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @craziestlazy नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 4600 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो का कैप्शन इस वीडियो को और भी रोचक और मजेदार बना देता है। जहां लिखा गया है, "लॉर्ड ऑल्टो के आगे कोई कुछ बोल सकता है क्या?"
ऐसे ही नहीं कहा जाता लॉर्ड ऑल्टो
इस वीडियो पर तमाम लोगों के मजेदार कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "ऑल्टो का वजन कम होता है इसलिए इसमें लगने वाला टॉर्क भी कम ही होता है। ऐसे में ऑल्टो पहाड़ी रास्तों में फंसती नहीं हैं।" दूसरे ने वीडियो पर मजाकिया अंदाज में लिखा, "ऑल्टो को ऐसे ही लॉर्ड ऑल्टो नहीं कहते।" तीसरे ने लिखा, "ऑल्टो कार को पहाड़ों की रानी भी कहते हैं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
