वायरल न्यूज़

VIDEO: शख्स ने अपने कान से निकाल दिया धुआं , नजारा देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jun 5, 2025, 05:23 PM IST

Ajab Gajab Video: वायरल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने मुंह या नाक की जगह अपने कान से धुआं निकाल दिया। अजब-गजब कारनामे कर वाले शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है।

Image

VIDEO: शख्स ने अपने कान से निकाल दिया धुआं , नजारा देखकर आंखें फटी रह जाएंगी

Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया की दुनिया भी अजब-गजब नजारों से भरी पड़ी है। यहां कब क्या नजर आए जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। यहां कभी ऐसा कुछ नजर आता है जिसे देखकर हम भावुक हो जाते हैं। मगर कई बार हंसी रोकना भी मुश्किल होता है। मगर अभी जो वीडियो सामने आया है वो आपको सचमुच चौंका देगा। वायरल वीडियो एक ऐसे शख्स से जुड़ा है जिसने मुंह या नाक की जगह अपने कान से धुआं निकाल दिया। अजब-गजब कारनामे कर वाले शख्स का वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

कान से निकाल दिया धुआं

वायरल वीडियो की शुरुआत में देखेंगे कि शख्स सड़क किनारे दुकान के सामने मजे से बीड़ी पी रहा है। शख्स बेहद शांत नजर आता है। मगर तभी एक अन्य शख्स उससे कान से धुआं निकालने के लिए कहता है। फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आता है देखकर कोई भी चौंक जाएगा। इसमें देखेंगे कि शख्स धुआं मुंह में खींचता है और अपनी नाक बंद करता है। अगले सेकंड सचमुच शख्स के कान से धुआं निकलता हुआ नजर आता है।

यहां इंस्टाग्राम पर देखें वीडियो

देखकर चौंक जाएंगे कि शख्स कई सेकंड तक ऐसा ही करता हुआ नजर आता है। फ्रेम में ये एक ऐसा नजारा है जिसे बार-बार देखने का मन करेगा। वायरल वीडियो इंस्टाग्राम पर chudasama9522 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article