Salasar Balaji Donation Agreement: राजस्थान के एक युवा दिलकुश ओझा ने सालासर बालाजी महाराज के दरबार में अनोखा दान दिया है, जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गया है। कुछ समय पहले धाम की दान पेटी में दान का एग्रीमेंट निकला है और अब एक युवा दिलकुश ओझा ने धाम के नितिन पुजारी की उपस्थिति में दान का एग्रीमेंट किया, जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, शख्स सालासर बालाजी धाम में अपनी आय का 5% हिस्सा दान करने की शपथ ली है। दिलकुश ने 50 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर एक शपथ पत्र तैयार करवाया, जिसमें उन्होंने ये शपथ ली है कि उन्हें जो भी आर्थिक लाभ होगा, उसका 5% हिस्सा वो सालासर बालाजी को आजीवन समर्पित करते रहेंगे। इतना ही नहीं, दिलकुश हर महीने अपनी आय का 2% हिस्सा भी बालाजी मंदिर या फिर सरकारी सेवाओं को दान करेंगे।

सालासर बालाजी के भक्त ने किया अनोखा दान
आर्थिक लाभ का 5% हिस्सा करेंगे दान
इसके अलावा, किसी भी प्रकार के आर्थिक लाभ का 5% हिस्सा वो बालाजी को समर्पित करेंगे। ये सारी बातें उनके द्वारा बनवाए गए शपथ पत्र में लिखी है। 20 सितंबर, 2024 को इस शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर इसे मंदिर कमेटी को सैंपा गया है। सालासर बालाजी धाम में इस तरह के दान का ये पहला मामला है। दिलकुश ने ऐसा कर एक मिशाल पेश की है।
