वायरल न्यूज़

Gajab: वायरल हुई डेटिंग गर्ल की कहानी, एक साथ कई पार्टनर को करती है डेट, अब किया चौंकाने वाला खुलासा

सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर वायरल हो रही है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, लंदन की एक एक्ट्रेस ने रिलेशनशिप को लेकर एक टिप्पणी की है। उनका कहना है कि एक से अधिक लोगों को डेट करने का मतलब यह नहीं है कि कोई किसी को चीट कर रहा है।

Image

एक साथ कई लोगों को डेट करती है ये महिला (Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • कई लोगों को डेट करती है ये महिला
  • डेटिंग गर्ल के नाम से है प्रसिद्ध

Kenna Bethany Relationship Views: बहुत से लोगों के लिए रिलेशनशिप का मतलब 'वफादारी' होता है, लेकिन लंदन की एक्ट्रेस केन्ना बेथनी ने इस पर सवाल उठाया है। उनके मुताबिक, मोनोगामी को ठहराना हो या ज्यादा से ज्यादा एक व्यक्ति के साथ यौन और रोमांटिक रिश्ते निभाने की ज़रूरत नहीं है। बेथनी का कहना है कि खुले दिल से संवाद और सम्मान सही रिश्तों के साथ निभाने की कुंजी है।

गैर-मोनोगामी के बारे में जनप्रिय मिथकों को तोड़ते हुए, बेथनी का मानना है कि रिश्तों को सही तरीके से समझने के लिए खुली बातचीत और ईमानदारी ज़रूरी है। उनके अनुसार, गैर-मोनोगामी वाले रिश्तों को परिवार को भी स्वीकार करने का सही मौका मिलना चाहिए। आपको बता दें, मोनोगामी यानी एक वक्त पर ही एक ही इंसान के साथ यौन संबध या रोमांटिक रिश्ता को निभाना होता है। ऐसे में उनका यह संदेश सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

जरूरी नहीं है कि पुरानी सोच सही हो

उनका कहना है कि इसे आदर्श जीवनशैली माना जाता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि यह पुरानी सोच सही हो. कोई भी इंसान कई लोगों के साथ रिश्ते रख सकता है और इसमें वह ईमानदार भी हो सकता है। इसका मतलब धोखा या बेवफाई नहीं होता, बल्कि सही तरीके से रिश्ते को निभाना है। बेथनी का कहना है कि उन्होंने कभी किसी को धोखा नहीं दिया। उनकी जिंदगी हमेशा खुली किताब रही है।

एक्ट्रेस केन्ना बेथनी

एक्ट्रेस केन्ना बेथनी

मैं 'फ्री फॉर ऑल' नहीं हूं

लोगों में गलतफहमी है कि गैर-मोनोगामी का मतलब 'फ्री फॉर ऑल' है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। इसके लिए पार्टनर्स के साथ खुला संवाद और एक-दूसरे का सम्मान बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि उनके इस तरह के रिश्तों से परिवार में किसी को कोई ऐतराज नहीं है। उनके मम्मी-पापा उनके पार्टनर्स को खुले दिल से स्वीकारते हैं। फिलहाल, बेथनी का रिलेशनशिप मॉडल 'हायरार्किकल पॉलीएमोरी' है। इसमें एक पार्टनर के होते हुए कई लोगों के साथ डेटिंग की जा सकती है।

Kishan Gupta
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article