वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: ये है पृथ्वी की सबसे रहस्मयी जगह, जहां आती है अजीबोगरीब आवाज, कांप जाते हैं वैज्ञानिक

Ajab Gajab News: आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर न तो इंसान रहता है और ना ही यहां कोई पेड़-पौधा मौजूद है। इस जगह पर सेटेलाइटों के कबाड़ इकट्ठा हो चुके हैं।

Image

प्वाइंट नेमो (ट्विटर)

Ajab Gajab News: धरती पर बहुत सारी रहस्यमयी जगहें हैं, जहां के रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए हैं। हम आपको आज एक ऐसी ही जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह जगह ऐसी है, जहां जाने में वैज्ञानिक भी कतराते हैं। यह जगह है प्रशांत महासागर से घिरा हुआ प्वाइंट निमो (Point Nemo)। कहा जाता है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी आज तक यहां नहीं पहुंच सके हैं।

दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगह

माना जाता है कि इस जगह पर पहुंचना आसान नहीं है, क्योंकि इसके चारों तरफ सिर्फ सन्नाटा पसरा रहता है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यहां से बहुत ही अजीबोगरीब आवाजें आती रहती हैं। इस रहस्यमयी जगह को हर्वोज लुकातेला नाम के सर्वे इंजीनियर ने खोजा था। हर्वोज ने साल 1992 में इस रहस्यमयी जगह की खोज की थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस जगह पर न तो इंसान रहता है और ना ही यहां कोई पेड़-पौधा मौजूद है।

यहां है सेटेलाइटों का कबाड़

वैज्ञानिक इस जगह का इस्तेमाल उन सेटेलाइट को गिराने के लिए करते हैं, जो अंतरिक्ष में खराब हो चुके हैं। सेटेलाइट के ईंधन को भी गिराने में इस जगह का प्रयोग किया जाता है। इस जगह पर सेटेलाइटों के कबाड़ इकट्ठा हो चुके हैं। यहां हजारों किलोमीटर तक खराब सैटेलाइटों का मलबा पड़ा हुआ है। आपको बता दें कि यह जगह समुद्र के बीचो-बीच मौजूद है। इस जगह को समुद्र का केंद्र भी कहा जाता है। दक्षिण अमेरिका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह जगह मौजूद है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article