वायरल न्यूज़

Viral Video: अपने फोन में हाथी की फोटो खींचना चाहती थी लड़की, तभी गजराज ने गुस्से में जो किया..

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी चिड़ियाघर में एक हाथी बैठा हुआ है और लोग उसकी फोटो खींचना चाह रहे हैं। इसमें ज्यादातर लड़कियां नजर आ रही हैं, जो हाथी के साथ सेल्फी और फोटो लेती नजर आ रही हैं।

Image

हाथी का हमला (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
  • लड़की खिंचाना चाह रही थी हाथी के साथ फोटो
  • जानवर ने सूंड से मारा जोर का झापड़

Viral Video: हाथी दुनिया के सबसे समझदार जानवरों में से एक माना जाता है। वह काफी विशालकाय और ताकतवर होते हैं। इसके साथ ही वह लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करते हैं। इंसानों की तरह ही हाथी भी ज्यादातर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करते हैं। हालांकि, कई बार उन्हें चिड़ियाघर में बांधकर रख दिया जाता है, जिससे वह लोगों का मनोरंजन कर सकें। ऐसे में कई बार हाथियों के अंदर गुस्सा भर जाता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।

हाथी को चढ़ा जोर का गुस्सा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी चिड़ियाघर में एक हाथी बैठा हुआ है और लोग उसकी फोटो खींचना चाह रहे हैं। इसमें ज्यादातर लड़कियां नजर आ रही हैं, जो हाथी के साथ सेल्फी और फोटो लेती नजर आ रही हैं। हाथी काफी देर से यह सब बर्दाश्त कर रहा था, लेकिन फिर उसे गुस्सा आ जाता है। आप देख सकते हैं कि एक लड़की जब उसकी फोटो खींचने की कोशिश करती है तो वह गुस्से में अपने सूंड से उसे जोर से मार देता है। इससे लड़की झटका खा जाती है। देखें वीडियो-

वीडियो में देख सकते हैं कि हाथी की मार से वहां मौजूद लोग सहम जाते हैं। वैसे भी बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि हमेशा जानवरों से सतर्क रहना चाहिए। हालांकि, लोग कई बार अपनी हरकतों से उन्हें परेशान कर देते हैं, जिससे हाथी जैसा समझदार जानवर भी गुस्से में आ जाता है। लोगों को समझना चाहिए कि हाथियों की मिजाज हर समय एक जैसा नहीं रहता। वीडियो को @HoesinLwi नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article