वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: भारत के इस रेस्टोरेंट में बनी हैं 26 कब्रें, जहां कब्रिस्तान के पास ही बैठकर खाना खाते हैं लोग

Ajab Gajab News: वीडियो में आप देख पाएंगे कि रेस्टोरेंट के अंदर कब्रें बिछी हैं। इन कब्रों के बीच टेबिल-कुर्सी लगे हुए हैं। इन पर बैठकर ही लोग खाना खाते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में आकर कब्रों के पास बैठकर भोजन करना हर कोई अपनी खुशकिस्मती मानता है।

Image

अनोखा रेस्टोरेंट (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: आज हम आपको भारत के सबसे अनोखे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं। यह रेस्टोरेंट ऐसा है, जिसके बारे में जानकर एक बार के लिए आपकी सांसें अटक जाएंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेस्टोरेंट में 26 कब्रें बनी हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन कब्रों के पास ही बैठकर लोग खाना खाते हैं। भारत का यह सबसे अनोखा रेस्टोरेंट गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। सोशल मीडिया पर इस रेस्टोरेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

अहमदाबाद में स्थित है अनोखा रेस्टोरेंट

वीडियो में आप देख पाएंगे कि रेस्टोरेंट के अंदर कब्रें बिछी हैं। इन कब्रों के बीच टेबिल-कुर्सी लगे हुए हैं। इन पर बैठकर ही लोग खाना खाते नजर आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस रेस्टोरेंट में आकर कब्रों के पास बैठकर भोजन करना हर कोई अपनी खुशकिस्मती मानता है। अहमदाबाद में बना यह रेस्टोरेंट एच मोहम्मद नाम के शख्स का है। उन्होंने कुछ साल पहले कब्रों के बीच छोटे टी स्टाल शुरू किया था। धीरे-धीरे इस जगह पर उन्होंने एक अच्छा रेस्टोरेंट बना लिया। देखें वीडियो-

इस रेस्टोरेंट के अंदर मौजूद 26 कब्रों पर वह रोज फूल चढ़ाते हैं। इसके बाद अपने काम की शुरूआत करते हैं। अहमदाबाद के बहुत सारे लोग इस होटल को लकी मान कर खाना खाने आते हैं। वायरल हो रहे वीडियो को @v_jenil नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article