वायरल न्यूज़

अजब: पार्सल लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय इतना पसंद आया, उसके साथ लड़की ने कर डाला ऐसा 'खेल'

Ajab Gajab News: जो डिलीवरी बॉय लड़की का पार्सल लेकर पहुंचा, उसकी आंखें लड़की को बहुत ही ज्यादा पसंद आईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की पहली नजर में ही उस डिलीवरी एजेंट को दिल दे बैठी।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

Ajab Gajab News: जिंदगी में किसे कब, कहां, कौन पसंद आ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। आपने भी अपने लिए ऑनलाइन कुछ न कुछ जरूर मंगवाया होगा। ऐसा ही एक लड़की ने किया था। उसने अपने लिए एक फूड ऐप से खाना मंगवाया था। इसके बाद जो डिलीवरी बॉय उसका पार्सल लेकर आया, वह लड़की को बेहद ही पसंद आ गया। सबसे ज्यादा उस लड़की की आंखें लड़की को पसंद आईं। इसके बाद लड़की ने डिलीवरी बॉय से पहले चक्कर चलाया और अब शादी रचाने जा रही है।

अजब प्रेम की गजब कहानी

यह अनोखा मामला अमेरिका से सामने आया है। एक अमेरिकन लड़की ने फूड डिलीवरी ऐप से अपनी लिए खाना मंगवाया था। जो डिलीवरी बॉय लड़की का पार्सल लेकर पहुंचा, उसकी आंखें लड़की को बहुत ही ज्यादा पसंद आईं। आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की पहली नजर में ही उस डिलीवरी एजेंट को दिल दे बैठी। इसके बाद लड़की ने उससे फोन पर बातें करने शुरू कीं। डिलीवरी बॉय ने भी लड़की पर इंटरेस्ट दिखाया और दोनों में घंटों-घंटों तक बातें होनी शुरू हो गईं।

डिलीवरी बॉय की आंखों से हुआ प्यार

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम हनाह बुलरमैन है। 25 साल की लड़की ने एक फूड डिलीवरी ऐप से अपने लिए चिकन विंग्स ऑर्डर किए थे। लड़की ने बताया कि जब उसे देने एक डिलीवरी ब्वॉय आया, तो वह अपनी नजर उसकी आंखों से नहीं हटा पाई। लड़की का कहना था कि डिलीवरी बॉय की आंखें बहुत ही ज्यादा प्यारी थीं और दया से भरी हुई थीं। इसके बाद लड़की को उससे तुरंत ही प्यार हो गया। फिर हनाह ने उससे 2 साल तक डेटिंग की और अब वह उससे शादी करने जा रही है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article