वायरल न्यूज़

Ajab Gajab News: बत्तख के पेट में मिला असली सोना, शख्स हो गया मालामाल,कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Ajab Gajab News: चीन के हुनान प्रांत में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ग्रामीण को बत्तख काटते समय उसके पेट में 10 ग्राम के सोने के कण मिले। जांच में यह असली सोना निकला जिसकी कीमत करीब 1,800 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है।

Image

gold found in duck: बत्तख काटते ही निकला सोना! (फोटो : iStock)

Ajab Gajab News: चीन में एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी को बत्तख काटते समय उसके पेट से सोने के कण मिल गए। यह अनोखी घटना मध्य चीन के हुनान प्रांत के लॉन्गहुई काउंटी की बताई जा रही है। इस खबर ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा बटोरी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी महीने में लियू नाम के एक ग्रामीण व्यक्ति ने जब अपने घर पर पाली हुई बत्तख को काटा, तो उसे उसके पेट के अंदर कुछ चमकदार कण दिखाई दिए।

परिवार के लिए सौभाग्य की निशानी

पहले तो उसे समझ नहीं आया कि यह क्या है, लेकिन बाद में जांच कराने पर पता चला कि ये असली सोने के कण हैं। बताया गया कि इन सोने के कणों का वजन करीब 10 ग्राम है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक बर्निंग टेस्ट के बाद इसकी पुष्टि हुई कि यह असली सोना है। इसकी कीमत लगभग 12,000 युआन यानी करीब 1,800 अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। यह जानकर लियू और उसके परिवार वाले भी हैरान रह गए। लियू के पिता ने इस घटना को आने वाले समय के लिए अच्छा संकेत माना है। उनका कहना है कि यह उनके परिवार के लिए सौभाग्य की निशानी हो सकती है।

बत्तख के पेट में कहां से आया सोना

वहीं लियू का मानना है कि उनकी बत्तखें नदी के किनारे खुले में घूमती थीं। संभव है कि वहां की मिट्टी में मौजूद छोटे-छोटे सोने के कण उन्होंने गलती से निगल लिए हों। दरअसल, जिस इलाके में ये बत्तखें पाली जाती थीं, वह जगह पहले सोने के खनन के लिए जानी जाती थी। इसलिए वहां की मिट्टी में सोने के बहुत छोटे कण मौजूद हो सकते हैं। माना जा रहा है कि बत्तख ने वही मिट्टी निगल ली होगी और सोने के कण उसके पेट में रह गए।

विशेषज्ञों का कहना है कि सोना शरीर में पचता नहीं है और आमतौर पर बिना नुकसान पहुंचाए पाचन तंत्र से बाहर निकल जाता है। हालांकि अगर सोने के टुकड़े बड़े हों या उनमें अशुद्धियां हों, तो इससे आंतों में रुकावट या अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। फिलहाल यह अजीब और दिलचस्प घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। कई लोग इसे किस्मत का खेल मान रहे हैं, तो कुछ इसे प्रकृति का अनोखा संयोग बता रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article