Girlfriend Murdered Boyfriend: कई बार प्यार का अंजाम बहुत ही खतरनाक होता है। कई बार लोग अपने रिश्ते में खुश नहीं होते हैं, लेकिन समाज के शर्म के मारे किसी और से यह बात कह नहीं पाते हैं। वह घुटते रहते हैं, लेकिन अपने रिश्ते से अलग नहीं हो पाते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका अंजाम इतना बुरा हुआ, जिसे जानकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल साउथ लंदन में रहने वाले एक शख्स को किसी लड़की से प्यार हो गया था।
बॉयफ्रेंड का चाकू से किया कत्ल
प्यार के बाद दोनों प्रेमी-प्रेमिका साथ रहने लगे थे। पहले तो सब ठीक था, लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों के बीच नोक-झोंक होने लगी। यह नोक-झोंक मारपीट में बदल गई। हैरान करने वाली बात यह है कि गर्लफ्रेंड अपने बॉयफ्रेंड को रोज मारती थी। दूसरी तरफ लड़का बदनामी के डर से किसी से यह बात बताता नहीं थी। लड़के की उम्र 19 साल थी। ओ डेनियल नाम का यह लड़का 2 साल पहले 22 साल की कामिला अहमद से मिला था। दोनों में प्यार हुआ और दोनों साथ रहने लगे।
मिली आजीवन कारावास की सजा
पहले डेनियल को पता नहीं था कि कामिला हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल है। उस पर डकैती से लेकर हमला करने के 11 मुकदमे दर्ज थे। इससे पहले उसने अपने पूर्व प्रेमी को साल 2015 में चाकू मारा था। अचानक एक दिन डेनियल और कामिला मेें इतनी लड़ाई हुई कि गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड पर चाकुओं से हमला किया और उसे मौत के घाट उतार दिया। क्रॉयडन क्राउन कोर्ट ने कामिला को अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने का दोषी पाया और आजीवन कारावास की सजा सुना दी।
