वायरल न्यूज़

अजब: कुदरत का अनोखा चमत्कार, पैदा होते ही बच्ची के थे पूरे 32 दांत, वैज्ञानिक भी हुए हैरान

Ajab Gajab News: वीडियो में आप देख पाएंगे कि बच्ची के मुंह में पूरे दांत नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए बच्ची की मां ने कैप्शन में लिखा कि उनकी बेटी एक दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुई है।

Image

32 दांतों के साथ पैदा हुई बच्ची (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • हैरान करने वाला मामला आया सामने
  • पूरे 32 दांतों के साथ पैदा हुई बच्ची
  • अमेरिका से सामने आया अनोखा मामला

Ajab Gajab News: जब कोई बच्चा पैदा होता है तो उसके मुंह में एक भी दांत नहीं होते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे उसके मुंह में दांत आते हैं। दूसरी तरफ अमेरिकी राज्य टेक्सास से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। टेक्सास के डलास की रहने वाली एक महिला नीका दीवा ने दावा किया है कि उसकी बच्ची पूरे 32 दातों के साथ पैदा हुई है। इस बारे में जब लोगों को पता चला तो वह हैरान रह गए। महिला ने अपनी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

महिला इस वीडियो में बता रही है कि उसकी नवजात बच्ची एक दुर्लभ बीमारी लेकर पैदा हुई है। इस कारण उसके मुंह में पूरे दांत हैं। सोशल मीडिया ऐप इंस्टाग्राम पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप बच्ची को देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि बच्ची के मुंह में पूरे दांत नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए बच्ची की मां ने कैप्शन में लिखा कि उनकी बेटी एक दुर्लभ बीमारी के साथ पैदा हुई है। पैदा होने के समय ही बच्ची के मुंह में पूरे 32 दांत थे। देखें वीडियो-

बता दें कि इस कंडीशन को नेटल टीथ कहा जाता है। दरअसल, नेटल टीथ ऐसे दांत होते हैं जो बच्चे के पैदा होने के समय ही उसके मुंह में होते हैं। हालांकि, ये दांत पूरी तरह विकसित नहीं होते हैं। ये जल्दी ही टूट-फूट जाते हैं। बच्ची का यह वीडियो @ika.diwa नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इस पर अब तक तीन करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article