आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस अंगूठी का वजन 64 किलोग्राम यानि 141 पाउंड है। इसमें लगभग 11 पाउंड यानि 5.1 किलोग्राम के कीमती पत्थर जड़े हैं। इस अंगूठी को अपने सामने देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इसकी सोने की चमक के आगे आपकी आंखें चौंधिया जाएंगी।
इस बेशकीमती अंगूठी का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। साल 2018 में इस अंगूठी को दुबई में बनाया गया था।
इस अंगूठी की कीमत सुनकर आपके होश भी उड़ सकते हैं। आपको बता दें कि तब इस अंगूठी की कीमत तीन मिलियन डॉलर थी।
इस अंगूठी को बनाने वाली कंपनी ने इसे नजमत तैबा नाम दिया था। नजमत तैबा को 21 कैरेट सोने से बनाया गया था।
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस अनूठी अंगूठी को बनाने के लिए 55 कारीगरों को लगातार 45 दिन तक 10-10 घंटे काम करने पड़े थे।