Ajab Gajab News: इस धरती पर कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपने कारनामों से लोगों को हैरान कर देते हैं। इन्हीं लोगों में शुमार हैं 56 साल की एक भारतीय महिला। आपको जानकर हैरानी होगी कि 56 साल की उम्र में यह महिला जिम में ऐसा एक्सरसाइज करती हैं, जिसे देखकर बड़े-बड़े सूरमाओं के पसीने छूट जाएं। इस महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला एक से बढ़कर एक एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं।
अपनी पोती के साथ जाती है जिम
वीडियो की सबसे खास बात यह है कि 56 साल की यह महिला साड़ी पहनकर जिम करती हैं। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं। कई लोग यहां तक कह रहे हैं कि इससे पहले उन्होंने इतना बेहतरीन वीडियो नहीं देखा। आप भी देख सकते हैं कि महिला जिम में साड़ी पहनकर एक्सरसाइज कर रही है। महिला जिस तरह की एक्सरसाइज कर रही है और वजन उठा रही है। वैसा एक्सरसाइज करने में आज के जेनरेशन के युवाओं की भी हालत खराब हो जाए। देखें वीडियो-
वीडियो को humansofmadrasoff नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो के अनुसार, महिला अपनी पोती के साथ जिम में जाती है। दोनों जमकर एक्सरसाइज करते हैं। महिला अपनी पोती के साथ वेटलिफ्टिंग, स्क्ववैड आदि करती हैं। इसके साथ ही अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज भी करती हैं। महिला बताती हैं कि उन्होंने अपने बेटे के कहने पर एक्सरसाइज शुरू की। जिससे उन्हें दर्द में काफी आराम मिला। वह अपनी पोती के साथ जिम में जमकर पसीना बहाती हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग कमेंट कर रहे हैं कि महिला ने फिटनेस और संस्कृति दोनों का ख्याल रखा है।
