वायरल न्यूज़

Ajab Gajab Facts: यहां तोंद वाले मर्द ही हैं सबसे हैंडसम! बड़े पेट वाले मर्दों पर फिदा हैं लड़कियां

Bodi Tribe largest Belly: दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पतला शरीर सुंदरता का प्रतीक माना जाता है लेकिन इस संसार में एक देश ऐसा भी है जहां बड़े और मोटे शरीर वाले पुरुषों को ताकत, समृद्धि और आकर्षण का प्रतीक माना जाता है। यहां “का'एल” नाम की प्रतियोगिता में पुरुष 6 महीने तक वजन बढ़ाते हैं और सबसे मोटा व्यक्ति विजेता बनता है, जिसे समाज में बहुत सम्मान मिलता है।

Image

यहां बड़ा पेट ही बनाता है स्टार (Photo: AI Generated)

Bodi Tribe Ethiopia: दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में पतला शरीर सुंदरता का प्रतीक माना जाता है, लेकिन इथियोपिया की बोदी जनजाति (Bodi tribe Ethiopia) की सोच बिल्कुल अलग है। यहां बड़े और भारी शरीर वाले पुरुषों को ज्यादा आकर्षक और सम्मानित माना जाता है। इस जनजाति में हर साल एक खास परंपरा (interesting facts) होती है, जिसे “का'एल” समारोह कहा जाता है। यह एक तरह की प्रतियोगिता है, जिसमें युवा पुरुष हिस्सा लेते हैं। हर परिवार अपने एक अविवाहित युवक को इसके लिए चुनता है। इसके बाद वह युवक करीब 6 महीने तक खास तैयारी करता है, जिसका मकसद होता है ज्यादा से ज्यादा वजन बढ़ाना।

यह प्रतियोगिता पूरे समुदाय के लिए बहुत अहम

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इन महीनों में प्रतिभागी अपनी झोपड़ी में रहते हैं और ज्यादा शारीरिक गतिविधि नहीं करते। उनका मुख्य आहार दूध और पशुओं का खून होता है। खास बात यह है कि जानवरों को मारा नहीं जाता, बल्कि थोड़ी मात्रा में खून लेकर उनकी देखभाल की जाती है, क्योंकि उन्हें पवित्र माना जाता है। गांव के लोग भी इन युवकों (kis desh me mote log ladkiyon ko pasand aate hain) की खूब देखभाल करते हैं, क्योंकि यह प्रतियोगिता पूरे समुदाय के लिए बहुत अहम होती है। जब छह महीने पूरे होते हैं, तो सभी प्रतिभागी समारोह में भाग लेते हैं। वे अपने शरीर पर मिट्टी और राख लगाकर बाहर आते हैं और गर्व के साथ अपना बदला हुआ शरीर दिखाते हैं।

सबसे ज्यादा मोटे और भारी शरीर वाले पुरुष को विजेता घोषित

अंत में सबसे ज्यादा मोटे और भारी शरीर वाले पुरुष (knowledge facts) को विजेता घोषित किया जाता है। उसे कोई इनाम तो नहीं मिलता, लेकिन समाज में उसे बहुत सम्मान और पहचान मिलती है। वह पूरे जीवन के लिए एक तरह का नायक बन जाता है। इस जनजाति की महिलाओं के लिए बड़ा शरीर ताकत, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत होता है, इसलिए वे ऐसे पुरुषों को ज्यादा पसंद करती हैं। हालांकि, समय के साथ यह परंपरा धीरे-धीरे खत्म होने के कगार पर है। फिर भी, यह परंपरा हमें यह सिखाती है कि सुंदरता के मायने हर समाज में अलग-अलग हो सकते हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article