वायरल न्यूज़

'डेडली' कॉम्बिनेशन...फूड वेंडर ने बना दिया कड़वा 'नीम पराठा', देखकर भड़के लोग, वीडियो वायरल

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फूड वेंडर ने नीम पराठा बनाकर सनसनी मचा दी है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग भड़के हुए हैं।

Image

नीम पराठा (तस्वीर साभार- @viralsatphone.in)

Viral Video: सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए आज कल लोग कुछ भी करने के लिए तैयार रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसी-ऐसी हरकत कर देते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। जबकि, कईयों का पोपट भी बन जाता है। वहीं, कुछ लोग पर यूजर्स भड़क भी जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Shocking Video) सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। क्योंकि, एक फूड वेंडर ने सारी हदें पार करते हुए 'नीम का पराठा' तैयार किया है। जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि, इस वीडिय को देखकर लोग काफी भड़क गए हैं।

    आज कल सोशल मीडिया पर फूड कॉम्बिनेशन के काफी अजीबोगरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग तो ऐसा कॉम्बिनेशन बना देते हैं, जिन्हें देखकर बड़े-बड़े सूरमा भी घबर जाते हैं। एक ऐसा ही हैरतअंगेज वीडियो सामने आया है आगरा से, जहां एक फूड वेंडर ने नीम पराठा बनाकर सनसनी मचा दी है। जैसे कि आप वीडियो में भी देख सकते हैं फूड वेंडर खुद से नीम का पत्ता तोड़ता है। इसके बाद उसे काफी बारीक काट लेता है। इतना ही नहीं उसमें प्याज, अदरक और कई तरह के तीखे मसाले मिक्स करता है। इसके बाद तैयार करता है 'डेडली' कॉम्बिनेशन वाला नीम पराठा। देखें वीडियो...

    नीम पराठा

    वीडियो देखकर आपका दिमाग भी जरूर चकरा गया होगा। सोच रहे होंगे कि ये तो सच में हद है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'viralsatphone.in' नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस हाहाकारी वीडियो को अब तक काफी संख्या में लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों की संख्या में लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं। किसी का कहना है कि काफी हेल्दी पराठा है। कुछ का कहना है कि बड़ा स्वादिष्ठ पराठा लग रहा है। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article