वायरल न्यूज़

Viral Video:लखनऊ में 'थप्पड़ गर्ल' के बाद अब 'चप्पल बरसाती' महिला, वीडियो हो रहा वायरल

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2023, 01:51 PM IST

slapping women viral video: लखनऊ से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला रिक्शा चालक पर चप्पलें बरसाती दिख रही है।

Image

लखनऊ में चप्पल बरसाती महिला सामने आई है

लखनऊ में थप्पड़ गर्ल के बाद अब चप्पल बरसाती महिला सामने आई है, उसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो बेहद गुस्से में एक रिक्शा चालक पर अपना गुस्सा निकालती दिख रही है, यही नहीं वो गुस्से में भड़कती हुई उस रिक्शे वाले को चप्पलों से पीटती भी नजर आ रही है, सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

ये मामला उत्तर प्रदेश की राजधाना लखनऊ से सामने आया है और इस घटना में दुखद ये रहा कि इस महिला के आगे गरीब को बचाने में खाकीधारी यानी पुलिस भी लाचार नजर आई, आप भी ये वीडियो देखें

गौर हो कि इससे पहले भी राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक पुलिसवालों के सामने बीच सड़क पर कैब ड्राइवर को पिटाई करती युवती का वीडियो सामने आया था वहीं इसके बाद भी चारबाग में एक युवती की थप्पड़ और घूसों से पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, वीडियो में 'थप्पड़बाज' लड़के ने युवती की जमकर थप्पड़ और घूसों से पिटाई कर दी थी, हैरानी की बात ये कि है ये पूरी वारदात पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article