वायरल न्यूज़

Viral Video: दिल्ली मेट्रो के बाद अब आया कोलकाता लोकल ट्रेन का वीडियो, महिलाओं के बीच चले लात-घूसे

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 13, 2023, 08:22 AM IST

सोशल मीडिया पर कोलकाता लोकल ट्रेन का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महिलाएं आपस भी लात-घूसे चलाती नजर आ रही हैं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो का भी एक फाइट वीडियो वायरल हुआ था।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली मेट्रो के बाद कोलकाता लोकल ट्रेन की वीडियो आया सामने
  • महिलाओं के बीच जमकर चले लात-घूसे
  • वायरल हो रहा ये फाइट वीडियो

Kolkata Local Train Viral Video: काफी दिन से दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) चर्चा में बना हुआ है, जिसमें तमाम तरीके के गंदे और भद्दे कारनामे किए गए। ऐसे में अब कोलकाता लोकल ट्रेन (Kolkata Local Train) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आ रही हैं। ऐसे में अब ये वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है और यूजर्स भी इस पर चुटकी ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिलाएं एक-दूसरे पर लात-घूसे चलाती नजर आ रही है। ऐसे में अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। क्योंकि वीडियो में महिलाओं ने एक-दूसरे पर चप्पल से भी वार किया है। इतना ही घुसा तो ऐसा चल रहा है, जैसे मानिए कोई रेसलिंग रिंग हो और उसमें फाइटर्स आपस में लड़ाई कर रहे हैं।

कोलकाता लोकल ट्रेन में चले लात-घूसे

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि इसमें ज्यादा कुछ नया नहीं है, ऑफिस टाइम में लोग इतना फ्रस्ट्रेटेड होते हैं कि ये सब होना ही है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये मुंबई लोकल ट्रेन का प्रो वर्जन है। इस वीडियो पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article