वायरल न्यूज़

Viral Video: Sapna Choudhary के गाने पर अफ्रीकी छोरे ने किया जबरदस्त डांस, देखते रह गए लोग

  • Edited by: Ritu raj
  • Updated Feb 24, 2023, 07:34 AM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों अफ्रीकी देश तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में किली सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kili_paul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Image

किली पॉल ने किया जबरदस्त डांस(Source:Instagram)

दुनिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। दुनिया के हर कोने में कुछ ऐसे होनहार कलाकार हैं, जो महसूस कराते हैं कि आने वाले समय में टैलेंटेड लोगों का बोल बोला होगा। कई बार सही प्लेटफॉर्म ना मिलने की वजह से इन टैलेंटेड कलाकारों को मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन टैलेंटेड लोगों के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हो रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई डांस वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसे में एक बार फिर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सभी के होश उड़ा दिए है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों अफ्रीकी देश तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में किली सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आंख्या का यो काजल’पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kili_paul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए किली पॉल ने लिखा है, कुछ गाने जादुई होते हैं। यहां कोई हरियाणवी है क्या? किली पॉल के इस डांस वीडियो पर अबतक 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।

बता दें कि तंजानिया के किली अक्सर अपनी बहन नीमा के साथ भारतीय फिल्मों के किसी न किसी सुपरहिट गानों पर डांस वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। किली का बॉलीवुड और हिंदी गानों के लिए प्यार किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने अपने डांस वीडियोज से कई लोगों का दिल जीत लिया है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किली के 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article