Accident Viral Video: देश-दुनिया में रोजाना एक्सीडेंट (Accident Viral Video) की घटनाएं घटती हैं। इनमें कुछ हादसे तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिल दहल जाता है। सोशल मीडिया पर भी एक्सीडेंट के कई चौंकाने वाले वीडियो वायरल (Viral Video) होते रहते हैं। एक्सीडेंट का एक ऐसा ही खतरनाक वीडियो (Shocking Video) वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इतना ही नहीं नजारा देखकर एक बात जरूर करेंगे, 'किस्मत बड़ी चीज है'।
ये घटना कहां घटी है इसकी जानकारी तो नहीं मिल पाई है। लेकिन, नजारा चौंकाने वाला है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं रेलवे ट्रैक पर एक ट्रक फंस गया है। ना तो वो आगे जा सकता है और ना ही पीछे। तभी तेज रफ्तार में ट्रेन पहुंच जाती है और ट्रक में जोरदार टक्कर मारते हुए निकल जाती है। जिस रफ्तार से दोनों के बीच टक्कर हुआ उसमें ट्रक के परखच्चे उड़ गए और दो हिस्से में ट्रक बंट गया। लेकिन, ड्राइवर की किस्मत अच्छी थी कि वो बच गया। अब ये दिल दहलाने वाला नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तो आप भी देखें ये शॉकिंग वीडियो...
दिल दहलाने वाला नजारा
वीडियो (Truck Train Accidnet Video) देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर सहम गए होंगे। इस वीडियो को IPS ऑफिसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'किस्मत ने बचा लिया...वर्ना जनाब ने पूरा इंतज़ाम कर रखा था'। एक्सीडेंट के इस वीडियो को करीब डेढ़ लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, सैकड़ों लोगों ने इसे पसंद किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यमराज की ओर से मिस कॉल था'। एक ने लिखा, 'इसे कहते हैं घोर लापरवाही'।
