Aaj ka Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा माध्यम है। जहां पर हर रोज सैकड़ों वीडियो पोस्ट होते हैं, लेकिन उनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों के बीच सुर्खियां बटोरते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर कौन कब स्टार बन जाए कुछ कह नहीं सकते। सोशल मीडिया किसी भी अनजान शख्स को रातों रात फेमस कर देता है। इस समय का वायरल हो रहा वीडियो भी यही बता रहा है। दरअसल, यह वायरल वीडियो ओडिशा के कटक शहर का है। जहां पर स्कूल का एक बच्चा बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन की साल 2025 में आई फिल्म वॉर-2 का गाना 'जनाब-ए-आली' पर डांस स्टेप करता हुआ दिखाई दे रहा है।
डांस कर रहे बच्चे के पीछे कुर्सियों पर स्कूल के शिक्षक बैठे हुए नजर आ रहे हैं। जो तालियां बजाकर डांस कर रहे बच्चे का हौसला बढ़ाते हुए नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को देखने के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी बच्चे की तारीफ की है। इंटरनेट यूजर्स इस बच्चे को मिनी ऋतिक रोशन बता रहे हैं। स्कूल में टीचर्स के सामने छोटे बच्चे का शानदार डांस सोशल मीडिया पर छा गया है। भारतीय क्रिकेटर युजेवेंद्र चहल की एक्स वाइफ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनाश्री वर्मा ने भी बच्चे के डांस मूव्स की तारीफ की है।
धनश्री वर्मा ने भी की तारीफ
इस वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर devil_edixz नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 28 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। अभिनेता ऋतिक रोशन ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में लिखा: wah amazing little one. वहीं पर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर धनश्री वर्मा ने वीडियो के कमेंट बॉक्स में आग का इमोजी शेयर किया। इनके अलावा अन्य यूजर्स ने भी वीडियो देखने के बाद कमेंट्स किए हैं। ऋतिक रोशन को रिप्लाई करते हुए एक ने लिखा: " धन्यवाद सर हमारे स्कूल का यह बच्चा आशीर्वाद बनाए रखें", दूसरे ने लिखा: "हर कदम में भाई की ऊर्जा सम्मान", तीसरे ने कमेंट करते हुए इस बच्चे को छोटा ऋतिक रोशन बताया। चौथे यूजर ने बच्चे की तारीफ में लिखा: "तू मुंबई आ रहा है।"
