वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (03-NOV-2025): ट्रैफिक से बचने का अनोखा जुगाड़, हेलमेट न मिला तो सिर पर पहन ली सब्जी बनाने वाली कड़ाही

आज का वायरल वीडियो (03-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: एक शख्स ट्रैफिक चालान से बचने के लिए अपने सिर पर हेलमेट की जगह कढ़ाही रखे नजर आ रहा है।

Image

हेलमेट की जगह लगाई कढ़ाही (एक्स)

आज का वायरल वीडियो (03-NOV-2025): बहुत सारे लोग घर से बाइक लेकर निकलते हैं तो लापरवाही बरतते हैं और हेलमेट लगाकर नहीं निकलते। हालांकि, इस चक्कर में कई बार उनका ट्रैफिक चालान कट जाता है। इससे बचने के लिए लोग तरह-तरह के तिकड़म निकालते हैं। कई बार ऐसे लोग ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर निकल जाते हैं। जबकि कई बार वह फंस जाते हैं और उन्हें चालान देना पड़ता है। इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा।

हेलमेट की जगह पहनी कड़ाही

वीडियो कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू का बताया जा रहा है। वीडियो में आप भीड़-भीड़ वाली सड़क देख सकते हैं। आप देख पाएंगे कि बाइक सवार दो युवक ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। इस दौरान बाइक चलाने वाला युवक तो हेलमेट लगाया हुआ दिख रहा है, लेकिन पीछे बैठे लड़के ने अपने सिर पर हेलमेट की जगह सब्जी बनाने वाली कड़ाही रखी हुई है। इस नजारे को देख आज-पास मौजूद लोगों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखें वीडियो-

दरअसल, इस युवक ने जुर्माने से बचने के लिए अपने सिर पर कड़ाही रखी हुई है। सोशल मीडिया पर इसे लोग 'जुगाड़ू हेलमेट' कहते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को @karnatakaportf नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। 15 सेकंड का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी ने हेलमेट की जगह कोई अनोखा जुगाड़ किया है। इससे पहले भी कई मजेदार वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुके हैं। एक-दो बार तो लोग क्रिकेट खेलने वाला हेलमेट पहनकर बाइक चलाते नजर आए हैं।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article