वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (21-April-2026): चालाक ब्रो, वेरी चालाक! गेम में मालिक ने की चीटिंग, स्मार्ट कुत्ते ने खोल दी पोल

आज का वायरल वीडियो (21-April-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: कुत्ते की समझदारी का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग हंसते-हंसते गिर पड़े।

Image

कुत्ते ने पकड़ी अपने मालिक की चालाकी (X/@Thebestfigen)

आज का वायरल वीडियो (21-April-2026): इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो (Video) में एक कुत्ता अपने मालिक के साथ पानी के अंदर एक मैजिकल गेम खेलता नजर आ रहा है। दरअसल, दोनों के बीच यह मुकाबला था कि कौन ज्यादा देर तक पानी के अंदर सांस रोक सकता है। गेम खेल रहे कुत्ते और मालिक का यह वीडियो कुछ ही सेकंड में बेहद मजेदार हो जाता है।

खुद को होशियार समझ रहा था मालिक

गेम में जीतने के लिए मालिक सोचता है कि वह थोड़ा चालाकी कर ले। ऐसे में वह चुपके से अपनी गर्दन पानी से ऊपर उठाकर सांस ले लेता है और कुत्ते को शक ना हो इसलिए वह फिर से वापस पानी में अपना चेहरा डाल देता है। मगर कुत्ता था बहुत स्मार्ट, वह तुरंत अपने मालिक की चीटिंग को पकड़ लेता है।

गेम में आया ट्विस्ट, चीटिंग करते पकड़ा गया मालिक

कुत्ता अपने मालिक की हर हरकत पर नजर रखे हुए था। जैसे ही उसे समझ आता है कि उसका मालिक चीटिंग कर रहा है, उसकी आंखें चौड़ी हो जाती हैं। वह उसकी तरफ चौकन्नी भरी निगाहों से देखता है। जैसे वह कह रहा हो कि मालिक आप तो चीटिंग कर रहे हैं। इसके बाद कुत्ता पानी के अंदर ही रुका रहता है और मालिक को ध्यान से देखता रहता है। जब मालिक फिर से वही चालाकी करने की कोशिश करता है, तो कुत्ता जाकर उसके टब में अपनी गर्दन डाल मालिक की सारी पोल-पट्टी खोलकर रख देता है। इस वक्त कुत्ते का रिएक्शन इतना मजेदार होता है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

लोगों ने कुत्ते की जमकर की तारीफ

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को सोशल साइट एक्स पर @Thebestfigen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक 44 लाख लोगों ने देखा और लाइक किया है। इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं और कुत्ते की समझदारी की खूब तारीफ कर रहे हैं। जैसे एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, कुत्ते सिर्फ वफादार ही नहीं होते, बल्कि बहुत समझदार भी होते हैं। वे अपने मालिक की छोटी-छोटी हरकतों को भी आसानी से पकड़ लेते हैं। दूसरे ने लिखा, "इस कुत्ते को तो पुलिस में होना चाहिए।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article