वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (16-NOV-2025): कैसे सोते हैं हाथी और उनके बच्चे, वायरल हुआ गजराज परिवार का यह प्यारा सा Video

आज का वायरल वीडियो (16-NOV-2025) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: हाथी और उनका परिवार कैसे सोते हैं, इसकी एक झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखने को मिली, जिसे देख आज लोगों का दिन बन गया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया के हर एक यूजर के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

Image

गहरी नींद में डूबे हाथी और उसके बच्चे (X/@Rainmaker1973)

आज का वायरल वीडियो (16-NOV-2025): सोशल मीडिया पर दिल को छू लेने वाले वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे हाथियों का एक परिवार आराम से सोते हुए नजर आ रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विशालकाय गजराज और नन्हे हाथी के बच्चे जमीन पर लेटकर गहरी नींद में डूबे हुए हैं।

जंगल में सोते दिखा गजराज परिवार

वायरल वीडियो का यह नजारा बेहद ही प्यारा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जंगल में हाथियों का एक छोटा सा परिवार अपने सोने की व्यवस्था कर रहा है। पहले एक बड़ा नर हाथी जमीन पर लेट जाता है। फिर वह अपनी विशाल सूंड को मोड़ लेता है। बड़े हाथी को देख नन्हा हाथी भी उससे लिपटकर सो जाता है और उस विशालकाय हाथी की मुड़ी हुई सूंड को वह तकिए की तरह इस्तेमाल करते हुए उस पर अपना सिर रख देता है।

एक साथ जमीन पर सोया गजराज परिवार

थोड़ी देर बाद मादा हाथी उसके बगल में आकर लेट जाती है। उसके साथ एक और नन्हा सा हाथी आता है और अपने भाई के साथ उससे लिपटकर सो जाता है। अपने माता-पिता के साथ सोते हुए नन्हें से हाथी के बच्चे बहुत ही क्यूट लग रहे हैं। वे अपने माता-पिता के शरीर से सटकर और पैर फैलाकर सो रहे हैं।

लोगों को भा गया यह गजराज परिवार

गजराज परिवार के इस वायरल वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @Rainmaker1973 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों व्यूज और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कई सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स भी आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "यह तो प्रकृति का सबसे प्यारा पल है।" दूसरे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, "हाथी भी इंसानों की तरह फैमिली बॉन्डिंग करते हैं।"

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article