वायरल न्यूज़

आज का वायरल वीडियो (10-FEB-2026): देश सेवा के बाद अब समाज सेवा, आर्मी वेटरन की मदद से समय पर स्टेशन पहुँची महिला

आज का वायरल वीडियो (10-FEB-2026) Latest Trending Viral Video (ट्रेंडिंग वायरल वीडियो आज का ) Watch Online: इंसानियत आज भी जिंदा है और थोड़ी सी मदद किसी के लिए भी बहुत बड़ी राहत बन सकती है। हाल में एक ऐसे ही नेकदील इंसान का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Image

मदद मांगती महिला (Instagram/@helping_soldier17)

आज का वायरल वीडियो (10-FEB-2026): सोशल मीडिया पर इन दिनों दिल को छू लेने वाला एक बेहद ही भावुक और प्रेरणादायक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारतीय सेना के पूर्व जवान दलजीत सिंह एक परेशान महिला की मदद करते नजर आ रहे हैं। यह घटना दिल्ली की है, जहां भारी ट्रैफिक के बीच एक महिला ऑटो में बैठी हुई थी। उसे डर था कि कहीं उसकी ट्रेन छूट न जाए। तभी उसने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े दलजीत सिंह से मदद मांगी।

महिला ने आर्मी वेटरन से मांगी मदद

महिला ने उनसे कहा कि उसकी ट्रेन 2:45 बजे है और अगर वह ऑटो से जाएगी तो देर हो सकती है। यह सुनते ही दलजीत सिंह ने बिना सोचे-समझे उसकी मदद करने का फैसला किया। उन्होंने ऑटो चालक को रुकने को कहा और महिला से मोबाइल में मैप खोलने को कहा ताकि वह सही समय पर स्टेशन पहुंच सके। साथ ही उन्होंने ऑटो चालक से महिला के सामान में मदद करने के लिए भी कहा। दलजीत सिंह ने अपनी बाइक से महिला को दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन के गेट तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने महिला को शुभकामनाएँ दीं और महिला ने भी उन्हें दिल से धन्यवाद कहा।

इंस्टाग्राम पर वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @helping_soldier17 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। लोग दलजीत सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि वे पहले देश की सेवा कर चुके हैं और आज भी समाज की सेवा कर रहे हैं। एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या वे किसी पुरुष की भी मदद करते। इस पर दलजीत सिंह ने जवाब दिया कि वे हर जरूरतमंद की मदद करते हैं, चाहे वह महिला हो या पुरुष। उनकी खुशी लोगों की मदद करने में है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article