अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal : आज भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य

Aaj Ka Rashifal 11 November 2026: 11 नवंबर 2026 को भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज से जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, करियर, कारोबार, प्रेम जीवन, शुभ रंग, अंक और खास उपाय।

Image

11 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 11 November 2026, आज का राशिफल 11 नवंबर: आज 11 नवंबर 2026, बुधवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से खास है। आज कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस दिन भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त की आराधना की जाती है।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं। ग्रहों की बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और प्रेम जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ राशि वालों के लिए आज तरक्की और धन लाभ के नए अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को अपने फैसलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

आज का राशिफल 11 नवंबर 2026 (Horoscope Today)

ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार, आज कार्तिक महीने में भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए गोधूलि बेला या प्रदोष काल में दीपदान करना शुभ रहेगा। बुधवार होने के कारण भगवान गणेश की आराधना और श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ भी कर सकते हैं। जरूरतमंदों को भोजन, मिठाई और वस्त्र दान करना अच्छा माना गया है।

1. मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आज चंद्रमा अष्टम और सूर्य सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिल सकती है। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। रियल एस्टेट और बैंकिंग से जुड़े जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य भी अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: सफेद और पीला

शुभ अंक: 03 और 09

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

2. वृष राशि (Taurus Horoscope Today)

आज नौकरी और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं। विद्यार्थियों को करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग: हरा और आसमानी

शुभ अंक: 03 और 09

उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें और तिल-गुड़ का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आज पिता का आशीर्वाद आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी और कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती है। किसी नए बिजनेस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का विचार बना सकते हैं। संतान के विवाह से जुड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें।

शुभ रंग: लाल और पीला

शुभ अंक: 01 और 03

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 65%

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। शिक्षा और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। खानपान का ध्यान रखें और लीवर से जुड़ी परेशानियों को नजरअंदाज न करें।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 01 और 02

उपाय: फलों का दान करें और शिव मंदिर परिसर में बेल का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 60%

5. सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रह सकती है। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। युवा अपने प्रेम जीवन को लेकर खुश रहेंगे। हालांकि, छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचें।

शुभ रंग: लाल और नारंगी

शुभ अंक: 05 और 07

उपाय: भगवान शिव की पूजा करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

आज परिवार से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। कारोबार में प्रगति होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपकी बातचीत और समझदारी आर्थिक लाभ दिलाने में मदद कर सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। हालांकि, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

शुभ रंग: हरा और नीला

शुभ अंक: 07 और 08

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और सात प्रकार के अनाज का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 60%

7. तुला राशि (Libra Horoscope Today)

आज धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कारोबार में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा रह सकता है। मेष, धनु और कर्क राशि के लोगों से कार्यक्षेत्र में मदद मिल सकती है।

शुभ रंग: पीला और हरा

शुभ अंक: 04 और 06

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 75%

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)

आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। कारोबार में लाभ के नए अवसर बनेंगे। नौकरी में तरक्की और बेहतर प्रदर्शन के योग हैं। धन से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रह सकती है। प्रेम जीवन में थोड़ी परेशानी हो सकती है। किसी से बातचीत करते समय झूठ बोलने से बचें।

शुभ रंग: पीला और लाल

शुभ अंक: 05 और 09

उपाय: मसूर की दाल का दान करें और शिव मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 80%

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आज भाग्य का साथ मिलने से कई काम पूरे हो सकते हैं। कारोबार में धन आगमन के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए आगे बढ़ने का अच्छा समय है। संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। हालांकि, त्वचा से जुड़ी परेशानियों को लेकर सतर्क रहें। पिता का आशीर्वाद लेना लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग: लाल और सफेद

शुभ अंक: 01 और 09

उपाय: सूर्यदेव की पूजा करें और घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

भाग्य प्रतिशत: 65%

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)

आज नौकरी और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। अधिकारियों से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और पेट से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखें।

शुभ रंग: नीला और हरा

शुभ अंक: 01 और 02

उपाय: उड़द और तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज करियर के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। नौकरी और कारोबार में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं। घर के निर्माण या संपत्ति से जुड़ा कोई काम शुरू हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि बढ़ सकती है।

शुभ रंग: सफेद और नीला

शुभ अंक: 02 और 03

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।

भाग्य प्रतिशत: 70%

12. मीन राशि (Pisces Horoscope Today)

आज चंद्रमा भाग्य भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे कई कामों में सफलता मिलने के संकेत हैं। कारोबार में तरक्की हो सकती है। एमबीए और बीटेक के विद्यार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। नए व्यावसायिक कामों से लाभ हो सकता है। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। प्रेम जीवन में दूरी महसूस हो सकती है।

शुभ रंग: सफेद और लाल

शुभ अंक: 01 और 02

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार व तिल का दान करें।

भाग्य प्रतिशत: 80%

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article